फलो से वजन कम करने के उपाय how to lose weight fast in hindi


a week without exercise naturally exercise diet tips how to lose weight fast in hindi language how to lose weight fast in hindi font how to lose weight after delivery fast in hindi how to lose weight at home in hindi 
वजन घटाने का चलन इन दिनों जोरों पर है। ऐसे बहुत जतन किए जाते हैं। कुछ फल भी हैं, जो वजन घटाते हैं। इनमें कैलोरी कम होती है, नेचुरल शुगर होती है।

ये 14 फल तेजी से वजन कम करते हैं 

सेब 
एक सेब रोज खाओ डॉक्टर को दूर रखो की कहावत तो घर-घर में प्रचलित है। यह बहुत कम जानते हैं कि सेब में पैक्टिन नाम का फायबर होता है, जो शरीर में पूरी तरह घुल जाता है।

यही फायबर शरीर के सेल्स द्वारा लिए जाने वाले फैट्स सीमित करने की ताकत रखता है। खाने से पहले यदि सेब खाया जाए तो शरीर में सेल्स द्वारा एब्जॉर्ब होने वाले फैट्स सीमित कर सकते हैं।

नाशपाती
इसमें फायबर अधिक मात्रा में होता है, जिससे कब्ज की शिकायत कभी नहीं होती, साथ ही पाचन भी दुरुस्त रहता है।

शफतालू या आड़ू
यह आंतों को साफ करने के लिए बेहद उपयोगी फल है। इसमें फेनोलिक नाम का तत्व होता है, जो पेट के आसपास चर्बी जमा नहीं होने देता है।

एवोकाडो (नाशपाती जैसा फल)
यह फल फैट्स से भरपूर है। इसमें काफी मात्रा में मोनोसैचुरेटेड ओलिक एसिड और पानी होता है। इसको खाने से मैटाबलिज्म बढ़ने के साथ टैस्टोस्टेरॉन हार्मोन बढ़ता है, जिससे वजन कम किया जा सकता है।

संतरा
विटामिन सी से भरपूर यह फल कोलेजन का उत्पादन बढ़ाता है। कोलेजन ऐसा प्रोटीन है, जो त्वचा को तरोताजा रखता है। यह पानी, विटामिन, फायबर का अच्छा स्रोत माना जाता है। साथ ही वजन नहीं बढ़ने देता है।

खूबानी
इसमें जो फाइबर है, वह पानी को एब्जाॅर्ब कर लेता है और पेट भरा हुआ महसूस होता है। इसके अलावा इससे प्रतिरोधक क्षमता भी अच्छी रहती है। इसमें मौजूद बीटा कैरोटीन एक एंटीआक्सीडेंट है, जो शरीर के लिए बेहद लाभदायक माना जाता है।

स्ट्रॉबेरी
इससे लेप्टिन व एडिपोनेक्टिन हार्मोन उत्पादन बढ़ता है। दोनों हार्मोन का काम मेटाबॉलिज्म बढ़ाकर फैट्स तेजी से जलाने का है। इसमें एंटी इनफ्लेमेटरी एंजाइम्स भी हैं, जो शरीर के नष्ट टिश्यूज को तेजी से ठीक कर सकता है।

तरबूज
तरबूज से शरीर में न केवल फ्लूइज रिटेंशन कम होता है, वरन कब्ज, त्वचा की समस्या भी कम होती है। साथ ही इस फल में पानी की मात्रा अधिक होने के कारण पेट तत्काल भर जाता है और शरीर में कैलोरी भी कम जाती है। यदि तरबूज को प्रतिदिन अपने आहार में शामिल किया जाता है तो प्रतिदिन आप फैट्स कम करते हैं, कोलेस्ट्रॉल घटा सकते हैं।

0 Response to "फलो से वजन कम करने के उपाय how to lose weight fast in hindi"

Post a Comment

Thanks for your valuable feedback.... We will review wait 1 to 2 week 🙏✅

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 1

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel