मोदी ने ओबामा, ट्रम्प को पीछे छोड़ा latest survey Narendra Modi


modi popularity among muslims modi popularity after surgical strike modi popularity in world modi popularity going down modi popularity ratings modi popularity graph latest survey on modi government modi popularity survey 
अमेरिकी मैगजीन टाइम 1927 से हर साल एक शख्स को पर्सन ऑफ द ईयर का खिताब देती है। मैगजीन हर साल अच्छे या खराब कारणों से सुर्खियों में रहने वाले व्यक्ति की तस्वीर को अपने फर्स्ट पेज पर प्रकाशित करती है। इससे पहले दुनिया भर से लोग ऑनलाइन वोटिंग करते हैं। वे अपना वोट यस और नो में दे सकते हैं। सारे सर्वे और वोटिंग के बाद अंतिम फैसला टाइम मैगजीन के संपादकों द्वारा लिया जाता है

अच्छे या खराब कारणों से सुर्खियों में बने रहने वालों का होता है चयन Prime Minister Narendra Modi

टाइम पर्सन ऑफ द ईयर-2016 में वोटिंग का रविवार को अंतिम दिन है। 7 दिसंबर को रिजल्ट घोषित किया जाएगा। रेस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 फीसदी वोटों के साथ पहले नंबर पर हैं। दूसरे नंबर पर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा, नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और विकीलीक्स के जूलियन असांज हैं। इन्हें 7 फीसदी वोट मिले हैं। तीसरे स्थान पर 6 फीसदी वोटों के साथ रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन और व्हिसिल ब्लोअर्स फिंट और मिक हैं। सूची में कुल 30 लोग हैं। शनिवार रात तक दुनिया भर से कुल तीन करोड़ 79 लाख लोग वोटिंग कर चुके थे।
  1. नरेंद्र मोदी 18% 
  2. बराक ओबामा 07% 
  3. डोनाल्ड ट्रम्प 07% 
  4. जूलियन असांज 07% 
  5. ब्लादिमिर पुतिन 06% 
  6. व्हिसिल ब्लोअर्स फिंट और मिक 06% 
  7. मिशेल ओबामा 05% 
यह लगातार चौथा साल है, जब टाइम मैगजीन के 'पर्सन ऑफ द ईयर' दावेदारों की सूची में नरेंद्र मोदी को शामिल किया गया है। टाइम मैगजीन ने बताया है कि वोटिंग में फिलहाल मोदी 11 फीसदी वोटों के साथ बाकी दावेदारों से काफी आगे हैं। खास बात यह है कि इस बार मोदी को बड़ी संख्या में अमेरिकी लोगों ने वोट दिया है। मोदी को कैलिफोर्निया से 17 फीसदी यस और न्यूजर्सी से 12 फीसदी यस वोट मिले हैं। जो कि ओबामा, ट्रम्प, मिशेल और हिलेरी के वोटों से काफी ज्यादा है। मिशेल ओबामा को वाशिंगटन डीसी से सबसे ज्यादा 8 फीसदी यस वोट मिले हैं।

जूलियन असांज को रोड आईलैंड से सर्वाधिक 20 फीसदी यस वोट मिले हैं। ट्रम्प को ज्यादातर यस वोट उन राज्यों से मिले हैं, जहां उन्हें राष्ट्रपति चुनाव में जीत मिली थी। ट्रम्प को अमेरिका से तीन फीसदी ज्यादा वोट यूरोप से मिले हैं। जबकि उम्मीद के विपरीत ट्रम्प को भारत से काफी कम वोट मिले हैं। यहां मोदी को सबसे ज्यादा वोट मिले हैं। यूरोप में दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा वोट 11 फीसदी यस वोट ब्लादिमिर पुतिन और 8 फीसदी यस वोट असांज को मिला है। सूची में हिलेरी क्लिंटन, एफबीआई के प्रमुख जेम्स कोमी, एपल के सीईओ टिम कुक, उत्तरी कोरिया के नेता किम जोंग उन, ब्रिटिश प्रधानमंत्री थेरेसा मे और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शामिल हैं। टाइम के मुताबिक नरेंद्र मोदी अक्टूबर में गोवा में हुए ब्रिक्स देशों के सम्मेलन के कारण दुनिया में सबसे ज्यादा चर्चा में रहे। यहां उन्होंने पाकिस्तान को आतंकवाद का निर्यातक देश कहा था।

0 Response to "मोदी ने ओबामा, ट्रम्प को पीछे छोड़ा latest survey Narendra Modi"

Post a Comment

Thanks for your valuable feedback.... We will review wait 1 to 2 week 🙏✅

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 1

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel