ठगा गया ये दुल्हा इसके निशाने पर कुंवारे लड़के होते हैं


जयपुर/झालावाड़। आप इस लड़की की मासूमियत पर मत जाइए। इसके निशाने पर कुंवारे लड़के होते हैं। शादी होने के बाद जल्द ही इसका पता-ठिकाना सब बदल जाता है, गायब हो जाती है। यह एक ऐसी लुटेरी दुल्‍हन है जिसने झालावाड़ के बकानी में ऐसी ही वारदात को अंजाम दिया है।

इस वारदात के बाद लड़की के चंगुल में फंसे परिवार ने पुलिस में एफआईआर तो दर्ज करा दी लेकिन वे दो लाख रुपए की रकम गंवा चुके हैं। बिना लड़की के परिवार के बारे में तहकीकात किए लड़के वालों को इस लुटेरी दुल्‍हन की जालसाजी का शिकार होना पड़ा।

किस तरह बनाई दुल्‍हन ने व्‍यूह रचना :
अपना नाम भारती नेगी बताने वाली इस लड़की का दलालों का एक गिरोह है। पहले ये दलाल इस लड़की से रिश्ता तय करवाते हैं। फिर मुचलके की रकम लेकर लड़की समेत सभी दलाल फरार हो जाते हैं। लड़की साथ में गहने भी लेकर रफूचक्कर हो जाती है। इस केस में भी कुछ ऐसा ही हुआ। दलाल के रूप में ये लोग इस परिवार से मिले और बताया कि वे उनके लड़के के विवाह के लिए एक लड़की का रिश्‍ता बता सकते हैं, लेकिन इस रिश्‍ते को करवाने के लिए उनकी फीस एक लाख 60 हजार रुपए है। इसके कारण लड़के के घरवालों ने फीस के रूप में दलालों को यह सौंप दी।

ठगा गया ये दुल्हा :
बकानी के कुमार मोहल्ले के रहने वाले जितेंद्र शर्मा के पिता पंकज लाल शर्मा उनके लिए सुंदर, सुशील और गुणवान लड़की की तलाश में थे। उसी गांव के बालचंद शर्मा ने कुछ दलालों की मदद से एक रिश्ते की जानकारी दी। चार जुलाई की शाम को लड़की देखने के लिए शर्मा परिवार एमपी के खंडवा जिले से 35 किमी दूर खेड़ा गांव गया। वहां जाकर लड़की देखी। लड़की ने बताया कि उसके पिता पुलिस में थे जो अब इस दुनिया में नहीं रहे। मां को लकवा मार गया है। घर में कुछ महिलाएं थीं जिन्हें उसने रिश्तेदार बताया।

पसंद कर ली दुल्हन :
जितेंद्र को लड़की पसंद आ गई और दोनों की शादी जुलाई में तय हो गई। सात जुलाई को दुल्हन को लेकर दो युवक और एक महिला बकानी आ गए। महिला के साथ दलाल भी थे। बकानी में ही ब्राह्मण समाज के मंदिर में शादी हो गई।

कुछ तो गोल-मोल था :
जितेंद्र के भतीजे ने dainikbhaskar को बताया कि खंडवा में जिस मकान में लड़की को देखने गए थे वो उसके रिश्तेदार का था। जो महिला उसके साथ बकानी आई थी वो कभी खुद को लड़की की मामी तो कभी भाभी बताती थी। उसके साथ आए युवक खुद को उसका भाई बता रहे थे। उनके बताए गए नामों में भी झोल था।

…और हो गई फरार :
शादी के दूसरे दिन ही लड़की करीब 20 हजार के गहनों के साथ फरार हो गई। जब घर वालों ने बालचंद को खोजने की कोशिश की तो उसका भी कोई पता नहीं चला। बाद में पूरा माजरा समझ में आने पर घर वालों ने बकानी थाने में जाकर बालचंद शर्मा, दुल्हन भारती नेगी और दूसरे दलालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।
कर चुकी है ऐसी कई वारदात:
बताया जा रहा है कि यह लड़की दलालों के साथ मिलकर इससे पहले भी ऐसी वारदात को अंजाम दे चुकी है। एमपी के इंदौर में इसने एक दूल्हे को धोखा दिया था।

0 Response to "ठगा गया ये दुल्हा इसके निशाने पर कुंवारे लड़के होते हैं"

Post a Comment

Thanks for your valuable feedback.... We will review wait 1 to 2 week 🙏✅

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 1

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel