ये 11 खाने से गोरा त्वचा की रंगत निखर जाती है


कहते हैं खूबसूरती शरीर की नहीं मन की होती है, लेकिन सब लोग ऐसा नहीं सोचते हैं। कई लोग ये भी मानते हैं कि किसी का गोरा रंग उसके सौ ऐब को दबा देता हैं। इसलिए कई लोग अपना कलर डार्क या डल होने के कारण खुद को कमतर आंकते हैं। 

यदि आप भी उन्हीं लोगों में से एक हैं। अपनी रंगत में निखार लाना चाहते हैं तो दुनिया भर की क्रीम, फेस पैक या स्क्रब लगाना छोड़कर अपने खाने पर ध्यान दीजिए। जी हां, रंगत निखारने के लिए सही आहार जरूरी है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में जिनके सेवन से त्वचा की रंगत निखर जाती है।

1.गाजर
गाजर का सेवन बेहद फायदेमंद है। इसमें विटामिन ए, विटामिन बी, सी, कैल्शियम व पैक्टीन फाइबर होता है, यह कॉलेस्ट्रोल का लेवल बढऩे नहीं देते हैं। गाजर में विटामिन सी और कैरोटीन होता है जो कि त्वचा और बालों के लिए बेस्ट है। सुंदर त्वचा पाने के लिए गाजर का जूस रोज पिएं।

2. सोयाबीन
सोयाबीन के हर उत्पाद में विटामिन सी और जिंक पाया जाता है। सोया से बनी चीजों को खाने से एक्ने और त्वचा की अन्य समस्याओं से निजात मिलती है। इसे अपनी डाइट में शामिल करके आप अपनी डल स्किन को चमकदार बना सकते हैं।

3. पपीता
पपीते में मौजूद कैरोटिन आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए नियमित रूप से पपीता खाना चाहिए। जो लोग नियमित रूप से पपीते का सेवन करते हैं, उन्हें कैंसर का खतरा कम रहता है। पपीते में कैल्शियम भी पाया जाता है, जो शरीर की हड्डियां मजबूत करता है और जोड़ों के दर्द में फायदा करता है। कुछ बीमारियों और स्थितियों में पपीता नहीं खाना चाहिए। उदाहरण के तौर पर गर्भवती महिला को पपीता नहीं खाना चाहिए। पपीता में विटामिन सी के अलावा विटामिन ए, ई, और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो स्किन से एक्ने और दाग-धब्बों को हटाते हैं। इसके अलावा यह कब्ज खत्म कर पेट की बीमारियों को दूर कर देता है।

4. ब्रोकली
ब्रोकली में विटामिन सी और ई अधिक मात्रा में होते हैं। साथ ही, इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं। यह कब्ज को दूर करके स्किन को ग्लोइंग बनाती है।

5. कीवी
कीवी में विटामिन ए, बी 12, आयरन, फाइबर के साथ ही भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। इसे रोजाना खाने से चेहरे की रंगत बदलने लगती है। स्किन हेल्दी हो जाती है। यदि चेहरे पर दाग हैं तो उस पर ताजी कीवी पीस कर लगा लेने से दाग साफ हो जाते हैं।

6. चुकंदर
चुकंदर में विटामिन्स, सोडियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस, क्लोरीन, आयोडीन, आयरन आदि तत्व पाए जाते हैं। इसके सेवन से स्किन के पोर्स खुल जाते हैं। ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। रूप निखरने लगता है। स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा पाने के लिए चुकंदर का रस रोज पीना चाहिए और इसका फेस पैक लगाना चाहिए।

7. पालक
100 ग्राम पालक में 26 किलो कैलोरी उर्जा ,प्रोटीन 2 .0 % ,कार्बोहाइड्रेट 2 .9 % ,नमी 92 % वसा 0 .7 % , रेशा 0 .6 % , खनिज 0 .7 % और रेशा 0 .6% होता है। पालक में खनिज जैसे कैल्शियम, लौह, तथा विटामिन ए,बी ,सी आदि प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसीलिए पालक अधिक खाने से त्वचा में निखार आता है।

8.स्ट्रॉबेरी
स्ट्रॉबेरी में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। इसीलिए इसके नियमित सेवन से बढ़ती उम्र के प्रभाव को रोका जा सकता है। इसमें विटामिन सी भी पाया जाता है। इसे रोज खाने से चेहरे की रंगत गुलाबी हो जाती है।

9. हरी पत्तेदार
हरी पत्तेदार सब्जी में विटामिन, पोषक तत्व और मिनरल्स होते हैं। अधिक हरी पत्तेदार खाने से त्वचा में निखार आता है।

10. शिमला मिर्च
आधुनिक शोधों के अनुसार शिमला मिर्च में बीटा कैरोटीन, ल्युटीन और जिएक्सेन्थिन और विटामिन सी जैसे महत्वपूर्ण रसायन पाए जाते हैं। शिमला मिर्च के लगातार सेवन से शरीर बीटा कैरोटीन को रेटिनोल में परिवर्तित कर देता है। रेटिनोल वास्तव में विटामिन ए का ही एक रूप है। इन सभी रसायनों के संयुक्त प्रभाव से दिल से संबंधित बीमारियों, ओस्टियोपोरोसिस, आर्थरायटिस, ब्रोंकाइटिस, अस्थमा जैसी समस्याओं में जबरदस्त फायदा होता है। इसके नियमित सेवन से त्वचा में निखार आ जाता है।

11. टमाटर
टमाटर में प्रोटीन, विटामिन, वसा आदि तत्व विद्यमान होते हैं। कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम होती है इसके अलावा भी टमाटर खाने से कई लाभ होते हैं। टमाटर में लाइकोपिन होता है। लाइकोपिन को स्किन के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। रोजाना टमाटर खाने से वजन कम हो जाता है और कैंसर से भी बचाव होता है।

12.ग्रीन टी
ग्रीन टी केमेलिया साइनेन्सिस नामक पौधों से बनाई जाती है। इसे कम किण्वन से तैयार किया जाता है। इसीलिए यह चाय शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होती है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। यह सनबर्न को ठीक कर त्वचा से दाग-धब्बों को हटा कर उसे कोमल और स्वस्थ बनाती है।

0 Response to "ये 11 खाने से गोरा त्वचा की रंगत निखर जाती है"

Post a Comment

Thanks for your valuable feedback.... We will review wait 1 to 2 week 🙏✅

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 1

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel