भूतो की डरावनी कहानी से कम नहीं ये लटके शव


यहाँ सदियों पुराने शवों को अब तक सुरक्षित रखा गया है । मिस्र के पिरामिडों के अलावा भी इस दुनिया में एक ऐसी जगह है
यहां लटके हैं सदियों पुराने हजारों शव
'द कैप्युशिन कैटकॉम्स'- इटली के सिसिली में स्थित इस कब्रगाह में 16वीं सदी के करीब 8 हजार शवों को रखा गया है। मिस्र के पिरामिड से अलग यहां मुर्दों को दीवारों पर लटकाकर रखा जाता है। यह जगह काफी खौफनाक है, केवल इसलिए नहीं कि यहां मुर्दे रहते हैं, बल्कि कब्रों के इस तहखाने में जाने का संकरा और अंधेरी गलियों से गुजरता हुआ रास्ता भी काफी डरावना है
यहां लटके हैं सदियों पुराने हजारों शव
यह कब्रगाह काफी व्यवस्थित ढंग से तैयार की गई है। यहां महिलाओं, पुरुषों, बच्चों, कुंवारी कन्याओं, संतों, शिक्षकों, डॉक्टरों और सैनिकों आदि के शवों को रखने के लिए अलग-अलग सेक्शन हैं। इस तहखाने में लटके हुए शवों के अलावा कुछ ताबूत भी रखे हैं, जिनमें ममीज हैं। 1880 में इस कब्रिस्तान को आधिकारिक रूप से बंद कर दिया गया था, लेकिन फिर भी कुछेक शव यहां रख लिए जाते थे। इस कब्रगाह की आखिरी ममी 1920 में तैयार की गई, जो रोजैलिया नामक एक बच्ची की थी।
यहां लटके हैं सदियों पुराने हजारों शव
अब यह जगह सैलानियों के लिए खोल दी गई है यहां पहले केवल संतों के शव रखे जाते थे, लेकिन बाद में समाज के रुतबेदार लोगों के शवों को भी यहां जगह मिलने लगी। मुर्दों को यहां एक नियत फीस लेकर रखा जाता था। जब फीस मिलनी बंद हो जाती तो मुर्दे को यहां से बाहर कर दिया जाता। प्राचीन रोम में इस कब्रगाह के बारे में कई अफवाहें हैं, जिनकी वजह से इस इलाके के आस-पास के ज्यादातर गांव अब वीरान हो चुके हैं कुछ का कहना है कि ये सब एक दैवीय आपदा के चलते मारे गए और खुद-ब-खुद यहां दफन हो गए (शवों की पोजिशन देखते हुए इस अफवाह पर यकीन करना मुश्किल है), तो कुछ का कहना है कि इनमें से कुछ मुर्दे अब भी जीवित हो उठते हैं, जिसके चलते यहां के आस-पास के इलाके में महामारी फैलने का खतरा रहता है।
यहां लटके हैं सदियों पुराने हजारों शव

READ -‘सरनेम’ के पीछे छिपी कहानी? जातिवाद का स्वरूप
bhut pret ki kahaniya in hindi bhoot ki kahani darawani bhoot ki kahani mp3 download chudail ki kahani with photo in hindi pret aatma ki sachi kahani bhoot ki ringtone punar janam ki sachi kahani bhoot pret real story ghost stories in hindi indian ghost stories ghost stories videos ghost stories in india short ghost stories true stories for kids tagalog कहानियाँ डरावनी सच्ची कहानियां डरावनी फोटो कहानी संग्रह भुत की कहानी कहानियां ही कहानियां कहानी घर घर की

0 Response to "भूतो की डरावनी कहानी से कम नहीं ये लटके शव"

Post a Comment

Thanks for your valuable feedback.... We will review wait 1 to 2 week 🙏✅

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 1

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel