शादी के 4 साल तक नहीं बनाये संबंध पत्नी ने सुसाइड नोट में लिखा pati patni ko kaise manaye


Husband wife relationship NEWS DELHI पति पत्नी का रिश्ता खबर एक महिला ने ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान होकर अपने घर की छत पर लगे लोेहे के जाल में चुनरी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका के पास से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ित किए जाने की बात लिखी है। नोट में यह भी लिखा है कि उसकी मौत के बाद ससुराल पक्ष उसके शव को टच नहीं करे।

- दरअसल, पूरा मामला उत्तरी दिल्ली के सराय रोहिल्ला पुलिस थाना इलाके का है। मृतका की पहचान 32 साल की निधि बंसल के रूप में हुई है।

- पुलिस के अनुसार, निधि बंसल अपने पति अतुल बंसल के साथ शास्त्री नगर ए/268 में रहती थी।

- दोनों की शादी 4 दिसम्बर 2013 में हुई थी। शादी के कुछ सालों के बाद ही दोनों पति-पत्नी के बीच झगड़ा होने लगा।

- बताया गया कि शादी के चार साल तक अतुल ने निधि के साथ संबंध नहीं बनाए थे। इस वजह से उनके बीच आए दिन विवाद होता रहता था।
पति नहीं करता था टच, पत्नी ने सुसाइड नोट में लिखा- मरने के बाद भी न छूना
- शुक्रवार शाम करीब 7.30 बजे निधि ने मकान की दूसरी मंजिल स्थित कमरे में पंखे के सहारे फांसी लगाई है।

- वहीं घर में मौजूद लोगों ने निधि को फंदे से लटका हुआ देख आस पास के लोगों को मौके पर इकट्ठा कर लिया।

- मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को महिला के पास से एक पेज का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने ससुराल के लोगों द्वारा प्रताड़ित करते हुए खुदकुशी करने की बात लिखी है।

- उसने लिखा है कि पति भी उसे काफी परेशान करता है। जीते जी पति ने उसे कभी नहीं छुआ।इसलिए उसकी मौत के बाद भी शव को ससुराल का कोई भी शख्स हाथ नहीं लगाए।

- मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच स्थानीय एसडीएम को सौंप दी है।

0 Response to "शादी के 4 साल तक नहीं बनाये संबंध पत्नी ने सुसाइड नोट में लिखा pati patni ko kaise manaye"

Post a Comment

Thanks for your valuable feedback.... We will review wait 1 to 2 week 🙏✅

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 1

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel