राधे मां 250 करोड़ का बगला और वो 5 विशेषता radhe maa net worth


Full Real name: Sukhvinder Kaur उर्फ राधे माँ अखाड़ा परिषद ने हाल ही में राधे मां समेत कई साध्वी और बाबाओं को फर्जी करार दिया। अपने आप को राधे मां कहने वाली राधे मां का असली नाम सुखविंदर कौर है। आज हम आपके लिए लाए हैं राधे मां के घर के बारे में खास जानकारी

कहा जाता है कि राधे मां 250 करोड़ के बंगले में रहती हैं। राधे मां के मुताबिक वो अपने भक्तों के घर में रहती हैं लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके पास हजार करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है

राधे मां का जन्म पंजाब में हुआ था 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राधे मां का जन्म पंजाब के गुरदासपुर जिले के एक सिख परिवार में हुआ था। उनकी शादी सरदार मोहन सिंह नाम के व्यापारी से हुई थी। शादी के बाद राधे मां की मुलाकात एक महंत से हुई और उन्होंने आध्यात्मिक जीवन अपनाया।

मुंबई में है राधे मां का बंगला 
राधे मां का बंगला मुंबई के चिकूवाड़ी में है। इस बंगले में राधे मां के भक्त भी आते -जाते हैं। कहा जाता है कि राधे मां के भक्त रोजाना यहां आते हैं। राधे मां पर हाल ही कई दिनों में कई आरोप लगे हैं, जिसके कारण उनके भक्तों का उनसे मोहभंग हुआ है।

उनके पास हैं कई कारें 
राध मां के पास कई गाड़ियां हैं। उनके पास फॉर्च्यूनर, जगुआर, मर्सडीज, होंडा सिटी जैसे कई लग्जरी कारें हैं। अब भक्तों का आना-जाना कम होता है, जिस कारण राधे मां की कारें उनके सत्संग एरिया में खड़ी की जाती हैं। image age video real name
बंगले में मौजूद हैं तमाम सुविधाएं 
राधे मां के इस बंगले में भक्तों के लिए तमाम सुविधाएं मौजूद हैं। बंगले में खास तौर पर मखमली बिस्तर, एसी, फैंसी लाइटिंग जैसे चीजे मौजूद हैं।

दर्ज हैं कई केस 
कुछ ही समय में सुखविंदर कौर नाम की ये महिला राधे मां के नाम से मशहूर हो गई। इसके खिलाफ मुंबई, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और गुजरात में कई केस दर्ज हो चुके हैं।

0 Response to "राधे मां 250 करोड़ का बगला और वो 5 विशेषता radhe maa net worth"

Post a Comment

Thanks for your valuable feedback.... We will review wait 1 to 2 week 🙏✅

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 1

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel