पढ़ाई और enjoyment दोनों एक साथ, जानिए Education Tourism के बारे में


आजकल सभी Students को उनकी पढ़ाई के साथ साथ व्यवहारिक ज्ञान दिलाने का ट्रेंड इन दिनों बहुत जोरों पर है। सबसे पहले स्टूडेंट्स को इस तरह की ट्रिप में केवल भारत में ही घुमाया जाता था, परंतु अब इसमें भारत के बाहर के टूर भी शामिल किये जाने लगे हैं। पढ़ाई के साथ फनी गतिविधियां और वह भी भारत के बाहर, स्टूडेंट्स को इस तरह की पढ़ाई खूब भा रही है।
Educational tourism is one of the fastest growing areas of the travel and tourism. It is very helpful for students to study as well as funny activities. It is popular all around the world.

प्रैक्टिकल तरीके से समझाने पर जोर
भारत में शिक्षा के पैटर्न में बदलाव आ रहे हैं। इन दिनों स्कूल-कॉलेजों में पढ़ाई को व्यवहारिक तरीके से समझाने पर अधिक जोर दिया जा रहा है, ताकि स्टूडेंट्स पढ़ाई को खेल के रूप में करें और अधिक से अधिक सीखें। तभी तो इसी का एक भाग बन गया है - Education Tourism, जिसमें स्टूडेंट्स को विदेश घुमाने के लिए ले जाने का ट्रेंड बहुत तेजी से बढ़ रहा है।
यूरोप में काफी प्रसिद्ध
एजुकेशन को ऐक्टिविटी के जरिए समझने का यह ट्रेंड यूरोप में काफी प्रसिद्ध हो चूका है। भारत में यह अभी नया और अलग तरीके का concept है। हालांकि अच्छी बात यह है कि इससे स्टूडेंट्स को व्यवहारिक जानकारी तो मिलती ही है, और उस सब्जेक्ट में रूचि भी बढ़ती है। इस तरह की टूर स्टूडेंट्स को खूब भाता हैं। वे इन टूरों पर जाने के लिए ललायित रहते हैं।

एजुकेशन पैकेज
इस नए एजुकेशन स्टाइल को अपनाने के लिए टूर कंपनियों ने खास तौर पर एजुकेशन टूर पैकेज तैयार किये हैं।

Customized पैकेज
ये एजुकेशन पैकेज कस्टमाइज्ड पैकेज हैं। ये स्कूल और उनके करिक्युलम एक्टिविटी को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। बहुत-सी टूर कंपनियां इन पैकेज को स्कूल के हिसाब से तैयार करती हैं। उदाहरण के लिए, हिस्ट्री के लिए साउथ अफ्रीका टूर और फिजिक्स को बेहतर तरीके से समझने के लिए नासा जैसी जगहों को पंसद किया जा रहा है।

0 Response to "पढ़ाई और enjoyment दोनों एक साथ, जानिए Education Tourism के बारे में"

Post a Comment

Thanks for your valuable feedback.... We will review wait 1 to 2 week 🙏✅

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 1

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel