अगर आप इन चीजों के साथ दूध पीते हैं तो आज से ही बंद कर दीजिए - जानिए क्यों?


रोजाना दूध पीना हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक है। दूध में कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत जरूरी होते हैं। परंतु कई बार ऐसा भी होता है कि दूध पीना हमारे लिए नुकसानदायक हो सकता है। हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसी चीजों के बारे में, जो खाने के तुरंत बाद दूध पीना शरीर के लिए नुकसानदेह हो जाता है-
avoid milk with these things it could be harmful for health. It is very harmful to drink milk with some things like fruits, curd, fish and many more things.
दही के साथ
दूध और दही दोनों के बहुत फायदे हैं। अगर दोनों को एक साथ लिया जाए तो काफी प्रतिकूल परिणाम झेलने पड़ सकते हैं। दोनों को एक साथ लेने से पाचन संबंधी समस्या भी हो सकती है।
मछली के बाद दूध
मछली में कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। परंतु यदि मछली खाने के तुरंत बाद दूध का सेवन किया जाए तो यह विष की भांति साबित हो सकता है। मछली के बाद दूध लेने से पाचन संबंधी बीमारी जैसे- फूड पॉइजिनिंग व पेट दर्द आदि की समस्या तो होती है और साथ ही त्वचा पर सफेद दाग भी हो सकते हैं।

उड़द दाल के साथ
उड़द की दाल और दूध प्रत्यक्ष रूप से एक दूसरे से विपरीत हैं। अगर दोनों को एक साथ में या फिर छोटे से अंतराल के बाद लिया जाए तो हानिकारक हो सकता है जैसे जी मिचलना, उल्टी आना, शरीर में भारीपन महसूस होना और पेट का दर्द होना आदि। इसलिए जब उड़द दाल का सेवन करने के कम से कम दो घंटे पश्चात् ही दूध पिएं।

खट्टे फल
खट्टे फलों को खाने के तुरंत बाद दूध पीने की सलाह नहीं दी जाती है। क्योंकि इससे उल्टी की समस्या हो सकती है। खट्टे फल व् दूध दोनों का एक साथ सेवन करने से स्वास्थ्य पर बहुत प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसलिए जब भी आप खट्टे फल खाने के कम से कम दो घंटे बाद ही दूध का सेवन करें।

2 Responses check and comments

  1. PARAS JI.. POST Titles me Hindi ke baad ENGLISH word use kia kro..Team ne apko mail bhej diya he check it

    Thanks
    top.howfn

    ReplyDelete

Thanks for your valuable feedback.... We will review wait 1 to 2 week 🙏✅

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 1

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel