भारत के 10 सबसे खतरनाक जानवर india most Dangerous Animals hindi 2019


Most powerful animals world most aggressive animal  kills the most Hindi दुनिया में कई ऐसे खतरनाक जीव-जंतु हैं, जो किसी की भी जान लेने में माहिर होते हैं। इनमें से कोई जीव पलक झपकते ही अपने जहर से मौत की नींद सुला सकता है

कुछ जीवों के कारण पहले बीमारी और उसके बाद मौत से सामना करना पड़ता है। भारत में भी इस तरह के कई जीव-जंतु हैं, जो बेहद खतरनाक हैं। ऐसे में आज हम आपको भारत के 10 खतरनाक जीवों के बारे में बताने जा रहे हैं 

भारत के सबसे खतरनाक साप 2019 जानकारी 

1. सांप (Snake)

सांपों की ऐसी बहुत सी प्रजातियां हैं, जो अपने जहर से पलभर में किसी की जान ले सकती हैं। इनमें से कई प्रजातियां भारत में पायी जाती हैं। एक अनुमान के मुताबिक सांपों के कारण भारत में प्रत्येक साल 5,000 लोगों की मौत हो जाती है।

इसके पीछे अंधविश्वास भी एक प्रमुख कारण है, क्योंकि सांपों के काटने के बाद लोग अस्पताल की जगह साधु या ओझा से अपना इलाज कराने लगते हैं।

2. बाघ (Tiger)
टाइगर भारत का दूसरा सबसे खतरनाक जानवर है। भारत में प्रत्येक साल 800 से 1000 ऐसे मामले सामने आते हैं, जब बाघ इंसानों को अपना शिकार बना लेता है। इस मामले में सुंदरबन के टाइगर्स टॉप पर हैं, जिन्हें मानवभक्षी टाइगर भी कहा जाता है।


3. हाथी (Elephant)

भारत के खतरनाक जानवरों में हाथी भी शुमार है। प्रत्येक साल जहां शिकारी दांतों के लिए 1000 हाथियों को मारते हैं, वहीं भारत के अलग-अलग हिस्सों में हाथी द्वारा भी 2,000 लोगों को मार दिया जाता है।

4. बिच्छू (Scorpion)
भारत में बिच्छू की 86 प्रजातियां पाई जाती हैं। इनमें 50 प्रजातियां बेहद ही खतरनाक होती हैं, जो किसी की भी जान ले सकती हैं। इनकी वजह से प्रत्येक साल 86 से 100 लोगों की मौत हो जाती है।

5. मच्छर (Mosquito)
मच्छर अपने दंश के कारण कई अलग-अलग रोग फैलाते हैं, जिनकी वजह से पुरे विशव में लाखों लोगों की मौत हो जाती है। मच्छर के कारण फैलने वाले मलेरिया और डेंगू की वजह प्रत्येक साल भारत में भी सैकड़ो लोगों की मौत हो जाती है।

6. कुत्ते (Dogs)
भारत के प्रत्येक इलाके में अक्सर आप आवारा कुत्तों को घूमते हुए देख सकते हैं। ये कुत्ते चलते-फिरते मौत से कम नहीं है। भारत में कुत्तों के कारण प्रत्येक साल 100 से भी ज्यादा लोगों की मौत होती है। वहीं, इनके काटने की वजह से आए दिन हजारों लोग अपना इलाज कराने अस्पताल में भर्ती होते हैं।

7. तेंदुआ (Leapord)
तेंदुओं द्वारा किसी गांव में घुसकर लोगों पर हमला करने की खबरें आए दिन सुनने व पढ़ने को मिलती हैं। ये न सिर्फ जंगल में बल्कि जंगल से बाहर गांवों में शिकार की तलाश में घुस जाते हैं। प्रत्येक साल जंगली इलाकों में इस तरह के वारदात से जुड़ी खबरें सुनने को मिलती हैं। हालांकि, इनके कारण प्रत्येक साल कितने लोगों की मौत होती है, इसका आंकड़ा मौजूद नहीं है।

8. भालू (Bear)

भारत के हिमालय में काले और भूरे भालू मिलते हैं। इनमें ब्लैक भालू बिना किसी कारण के लोगों पर हमला करने के लिए जाना जाता है। यह सुबह में लोगों पर सबसे ज्यादा हमला करता है। हालांकि, इसकी वजह से प्रत्येक साल कितनी मौत होती है, इसका आंकड़ा मौजूद नहीं है।

9. मगरमच्छ (Crocodile)

मगरमच्छ भी भारत के सबसे खतरनाक जानवरों में से एक है। प्रत्येक साल यह कई लोगों को अपना शिकार बना लेता है। हालांकि, आंकड़े मौजूद नहीं हैं। बता दें कि भारत में सबसे ज्यादा मगरमच्छ कावेरी नदी में पाए जाते हैं।

10. बंदर (Monkey)
क्या आप सोचते हैं कि बंदर किसी की जान नहीं ले सकते हैं, तो आप गलत हैं। प्रत्येक साल बंदरों की वजह से भी कई लोगों की मौत हो जाती है। बंदर लोगों पर हमला कर घायल कर देते हैं, जिसकी वजह से मौत तक हो जाती है

0 Response to "भारत के 10 सबसे खतरनाक जानवर india most Dangerous Animals hindi 2019"

Post a Comment

Thanks for your valuable feedback.... We will review wait 1 to 2 week 🙏✅

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 1

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel