गूगल सर्च में वन्य प्राणियों की आवाज भी google search animal sound


इंटरनेट सर्च कंपनी गूगल अपने यूजर को कुछ नया दे रही है। इसमें जैसे ही अगर कोई यूज़र पशुओं या वन्य प्राणियों की आवाज जानने के लिए सर्च करेगा, तो उसे वैसी ही आवाज का सैम्पल सामने नजर आ जाएगा।

अभी बच्चों को इंटरनेट सिखाने के लिए उचित सामग्री का होना जरूरी होता है। इंटरनेट पर बच्चों को वही चीजें सिखाई जाती हैं, जो स्पष्ट और सही हों। इसी कोशिश के चलते गूगल ने वह काम और आसान बना दिया है।

सर्च से जुड़े नए फीचर में अगर बिल्ली की आवाज टाइप करें, तो सामने म्याउ के साथ उसकी फोटो और लिंक आ जाती है।

डॉग कैसे बोलता है टाइप करने पर उसकी फोटो के साथ आवाज की लिंक आ जाती है। इस सूची में ज़ेबरा, शेर, चूहा, बिल्ली, गाय, बत्तख, हाथी, घोड़ा 19 वन्यप्राणियों की आवाज शामिल है। इसके लिए सर्च बार में कैट साउंड लिखने पर ही म्याउ के साथ-साथ अन्य वन्य प्राणियों की आवाज के विकल्प सामने दिख जाते हैं। नेट पर चर्चा है कि गूगल का यह आइडिया संभवत: 'सी एन से' खिलौने से लिया गया है, जिसकी मदद से दशकों तक बच्चे वन्य प्राणियों की आवाज जानते आए हैं। यहाँ क्लिक कर गूगल के बारे में 

गूगल ने सर्च इंजिन के नए फीचर की बड़ी घोषणा नहीं की है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया पेज के ब्लॉग में इसकी जानकारी दी है। 

0 Response to "गूगल सर्च में वन्य प्राणियों की आवाज भी google search animal sound"

Post a Comment

Thanks for your valuable feedback.... We will review wait 1 to 2 week 🙏✅

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 1

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel