ये हैं महान व्यक्ति ज्ञान का भंडार इनकी दम से top great people in history


शिक्षा में अपना करियर बनाने वालों को भले ही उतना पैसा नहीं मिलता है, जितना कि किसी अन्य को मिलता है। पर इस क्षेत्र में सम्मान है, जिससे आकर्षित होकर बहुत से लोगों ने इसमें अपना योगदान दिया है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही लोगों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने अपने काम से अपना नाम बनाया और हम सब को समय-समय पर इस क्षेत्र के लिए Inspire किया.

1. स्टेफेन हाकिंग

"A Brief History of Time" के लेखक और सारी दुनिया में मास्टर और फिजिक्स के नाम से अपनी पहचान बनाने वाले स्टेफेन हाकिंग अगर चाहते तो सिर्फ़ अपने रिसर्च और किताबों के बलबूते ही इतना नाम और शौहरत जमा कर सकते थे, कि ज़िन्दगी भर घर बैठे कर खा सकते थे। पर Quantum Gravity और General Relativity में माहिर माने जाने वाले हाकिंग ने अपने ज्ञान को जिंदा रखने के लिए टीचिंग को चुना।

2. अलबर्ट आइन्स्टीन

द ग्रेट फिजिशियन, मैथेमैटिसियन आइंस्टीन अपने अद्भुत प्रयोगों के लिए दुनिया भर में हमेशा जाने जाते रहेंगे। स्पेस, टाइम और वेट में उनके द्वारा किये गये काम के लिए उन्हें 1921 में नोबेल पुरस्कार से नवाज़ा गया।

3. इसाक न्यूटन

न्यूटन आज यह नाम किसी पहचान का मोहताज नहीं है गुरुत्वाकर्षण से लेकर गति की तीन नियमों की खोज करने वाले न्यूटन को 1705 में Knighthood की उपाधि से सम्मानित किया गया था।

4. इश्वर चन्द्र विद्यासागर

बंगाली साहित्य को एक नए मुकाम तक पहुंचाने में इश्वर चन्द्र विद्यासागर का एक महत्वपूर्ण योगदान है। पर उनकी इससे भी बड़ी भूमिका विधवा पुन: विवाह को बनाने में कानून में तब्दील कराने में रही।

5. अमर्त्य सेन

इंडियन इकोनॉमिस्ट और फिलोसोफ़र अमर्त्य सेन को "Mother Teresa of Economics" भी कहा जाता है. उनके काम को देखते हुए ही 1998 में उन्हें नोबेल पुरस्कार से नवाज़ा गया था।

6. आर्यभट

ट्रिगोनोमेट्री, अलजेब्रा और खगोलशास्त्र को नई ऊंचाई पर पहुंचाने का श्रेय आर्यभट्ट को जाता है जिन्होंने गुप्त काल के दौरान गणित के मुश्किल सवालों को हल करने के लिए कई फोर्मुलों सहित जीरो का अविष्कार किया.

7. कार्ल मार्क्स

जर्मन फिलोसोफ़र, समाजशास्त्री और इकोनॉमिस्ट मार्क्स को उनकी किताब दास कैपिटल और The Communist Manifesto के लिए तो जाना जाता ही है पर उनका सबसे महत्वपूर्ण योगदान लेबर और कैपिटल के बीच अंतर के लिए जाना जाता है।

8. मेरि क्युरी

फिजिशियन मेरि क्युरी को अपने रेडियोएक्टिव पदार्थों की खोज के लिए 1903 में पहली बार नोबेल पुरस्कार मिला था। पर उनका सफ़र यही खत्म नहीं हुआ।1911 में अपने पति के साथ रसायनशास्त्र में किये गये काम के लिए उन्हें दुबारा नोबेल से नवाजा गया।

9. सी वी रमन

1930 में लाइट पर अपने शोध के लिए नोबेल पाने वाले रमण ने Light Scattering पर काम कर रहे दुनिया भर के वैज्ञानिकों को एक नई राह दिखाई।

10. अमृता शेरगिल

The Indian Frida Kahlo के नाम से पहचाने जाने वाली अमृता ने पेंटिंग्स में अपने एक नये स्टाइल के ज़रिये बहुत छोटी उम्र में अपनी एक अलग पहचान बना ली थी।

11. ह्वेन त्सांग

चाईनिज ट्रैवलर, ट्रांसलेटर और फिलोसोफेर ह्वेन त्सांग ने तेंग सल्तनत के दौरान इंडो-चाइना सम्बन्ध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

12. फ्रेडरिक नीत्श

जर्मन फिलोसोफ़र, कवि, लेखक Friedrich एक जाने माने म्यूजिक कंपोजर भी थे पर उनके द्वारा Nietzschean Affirmation दी गई थ्योरी आज दुनिया भर के फिलोसोफ़र के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

13. जे सी बॉस

फिजिसिस्ट, बायोलॉजिस्ट जगदीश चन्द्र बोस का योगदान सिर्फ़ पौधों में जीवन के फैक्ट बताने में ही नहीं, बल्कि वायरलेस प्रयोगों को एक नया आयाम देने में भी है।

14. ए पी जे अब्दुल कलाम

भारत के मिसाइलमैन कहे जाने वाले अब्दुल कलाम भारत के राष्ट्रपति के तौर पर ही नहीं जाने जाते थे, बल्कि उनकी अध्यक्षता में भारत के मिसाइल प्रोजेक्ट्स को एक नई ऊंचाई मिली।

15. अरस्तु
ग्रीक फिलोसोफ़र और वैज्ञानिक Aristotle का मानना था कि हर व्यक्ति के नज़रिये के हिसाब से उसका ज्ञान अलग होता है.

16. एस रामानुजन

भारतीय गणितज्ञ रामानुजन बेशक बहुत ही कम उम्र में हम सब को छोड़ कर चले गये हों पर गणित में उनके दिए हुए योगदान को कभी भूला नहीं जा सकता।

17. होमी जहाँगीर भाभा

होमी जहांगीर की अध्यक्षता में अपने न्यूक्लियर प्रोग्राम को पूरा करने वाला भारत आज उन्हीं के दम पर न्यूक्लियर पॉवर में दबदबा बनाने में कामयाब हुआ है

0 Response to "ये हैं महान व्यक्ति ज्ञान का भंडार इनकी दम से top great people in history"

Post a Comment

Thanks for your valuable feedback.... We will review wait 1 to 2 week 🙏✅

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 1

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel