सलमान खान की जीवनी मोटी बाते salman khan biography hindi


salman khan biography hindi arbaaz khan age 2015 height family
डेट ऑफ़ बिर्थ - December 27, 1965 अभी 50 साल की उम्र पूर्ण 
1) सलमान खान हीरो नहीं बल्कि फिल्म निर्देशक बनना चाहते थे, लेकिन उनके शानदार व्यक्तित्व को देख उन्हें लोग बतौर हीरो साइन करना चाहते थे।

2) 1988 में बतौर सहायक अभिनेता सलमान की पहली फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ रिलीज हुई। फारुख शेख और रेखा जैसे सितारों के बीच सलमान लोगों का ध्यान आकर्षित करने में सफल रहे।

3) 1989 में बतौर हीरो सलमान की पहली फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ रिलीज हुई। उस दौर में पाइरेसी के कारण फिल्म इंडस्ट्री की हालत बेहद पतली थी। सलमान की इस फिल्म के प्रिंट्स का खर्चा बचाते हुए बहुत कम प्रिंट्स और प्रचार के साथ इसे कुछ जगह रिलीज किया गया। बाद में भारी कामयाबी के कारण फिल्म के प्रिंट्स की संख्याक बढ़ाई गई।

4) फिल्मों में आने के पहले सलमान का रोमांस संगीता बिजलानी से चल रहा था। उस वक्त सलमान की तुलना में संगीता बड़ी स्टार थी। एक विज्ञापन में दोनों साथ नजर आते थे।

5) 2004 में पीपुल मैगजीन ने सलमान को बेस्ट लुकिंग मैन इन द वर्ल्ड की लिस्ट में सातवां और भारत में पहला स्थान दिया।

6) सलमान धर्मेन्द्र के दीवाने हैं और आज भी धरम पाजी सलमान के पसंदीदा हीरो हैं। सिल्वेस्टर स्टेलॉन को भी वे पसंद करते हैं।

7) सलमान ने धर्मेन्द्र के साथ ‘प्यार किया तो डरना क्या’ की है। कहा जाता है कि धर्मेन्द्र ने इस फिल्म में काम करने के बदले में एक भी पैसा नहीं लिया।

8) धर्मेन्द्र का कहना है कि सलमान उन्हें अपनी जवानी के दिनों की याद दिलाता है। वे भी सलमान की तरह ही हैं। दिल से एकदम साफ और मुंहफट।

9) हेमा मालिनी को सलमान अपनी पसंदीदा हीरोइन मानते हैं।

10) टिप्स फिल्म कंपनी ने सलमान खान नामक फिल्म का नाम रजिस्टर्ड करवाया था, लेकिन यह फिल्म आज तक नहीं बनी।

11) सलमान खान और शाहरुख खान में बेहद पटती थी। दोनों ने हम तुम्हारे हैं सनम, करण अर्जुन और कुछ कुछ होता है जैसी फिल्में साथ की हैं।

12) 2006 की दिवाली पर एक ही दिन सलमान की जानेमन और शाहरुख की डॉन रिलीज हुई थी। दोस्ती का यह आलम था कि सलमान अपनी फिल्म के प्रचार के दौरान लोगों से कहते थे कि वे डॉन भी देखें।

13) कुछ वर्ष पूर्व कैटरीना कैफ के जन्मदिन की पार्टी में किसी बात को लेकर सलमान और शाहरुख में झगड़ा हो गया। तब से अब तक दोनों में बातचीत बंद है।

14) सलमान दिलफेंक किस्म के इंसान रहे हैं। संगीता बिजलानी से उनका लंबा रोमांस चला। बाद में सोमी अली उनके नजदीक आईं और ऐसा लगा कि दोनों शादी कर लेंगे, लेकिन उनका ब्रेक अप हो गया।

15) सोमी के बाद ऐश्वर्या राय, सलमान के जीवन में आई और ऐश को सलमान बेहद चाहते थे।

16) बताते हैं कि ‘चलते-चलते’ फिल्म में शाहरुख के साथ ऐश्वर्या शूटिंग कर रही थी। सेट पर सलमान पहुंच गए और उन्होंने खूब खरी-खोटी शाहरुख और ऐश्वर्या को सुनाई। शाहरुख ने सलमान का साथ देते हुए ऐश्वर्या को फिल्म से बाहर कर दिया और रानी मुखर्जी को ले लिया।

17) सलमान का साथ छूटने के बाद ऐश्वर्या ने विवेक ओबेरॉय से नजदीकियां बढ़ाई। विवेक ने सलमान और उनके भाइयों से पंगा मोल ले लिया।

18) बाद में विवेक ओबेरॉय ने सलमान से माफी भी मांगी, लेकिन सलमान ने उन्हें ‘नौटंकी’ करार देते हुए आज तक माफ नहीं किया।

19) सलमान के निकट के लोग बताते हैं कि सलमान यदि किसी पर गुस्सा होते हैं तो आसानी से माफ नहीं करते।

20) ऐश्वर्या राय के अलग होने के बाद सलमान का नाम कैटरीना कैफ से जुड़ा। कैटरीना का करियर बनाने में उनका अहम योगदान रहा है।

21) सलमान को किसी अवॉर्ड पर भरोसा नहीं है। उनके लिए जनता का प्यार सबसे बड़ा पुरस्कार है।

22) मैंने प्यार क्यूं किया (2005) के बाद सलमान की कई फिल्में (क्योंकि, शादी करके फंस गया यार, जानेमन, बाबुल, सलाम-ए-इश्क, सांवरिया, गॉड तुस्सी ग्रेट हो, युवराज) फ्लॉप हुईं। लगभग चार वर्ष तक उनकी फिल्म पिटती रहीं और ये माना जाने लगा कि उनका करियर खत्म होने की कगार पर है, लेकिन पार्टनर और वांटेड जैसी फिल्मों ने उन्हें फिर उबार लिया।

23) दबंग 2, एक था टाइगर, दबंग, वांटेड, रेडी और बॉडीगार्ड जैसी फिल्मों ने सफलता की नई परिभाषा लिखी और इस समय सलमान खान को सबसे बड़ा स्टार माना जाता है।

24) चिल्लर पार्टी फिल्म को देख सलमान इतने प्रभावित हुए कि फौरन उस फिल्म के निर्माता बन गए।

25) वर्षों पहले जब रणबीर कपूर फिल्मों में नहीं आए थे, तब सलमान और रणवीर एक नाइट क्लब में उलझ बैठे थे। दोनों में मारपीट भी हुई थी। अगले दिन अपने पिता सलीम खान के कहने पर सलमान ने ऋषि कपूर के घर जाकर माफी मांगी थी

0 Response to "सलमान खान की जीवनी मोटी बाते salman khan biography hindi "

Post a Comment

Thanks for your valuable feedback.... We will review wait 1 to 2 week 🙏✅

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 1

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel