परिवार का नाश करती हैं ये आदतें bad habits list


दुनिया में बहुत से लोगों में कुछ बातों की आदत होती है, वही आदत धीरे - धीरे लत बन जाती है। मनुष्य को सामान्य लगने वाली कुछ आदतें किसी के भी परिवार का नाश कर सकती हैं। शुक्रनीति में 4 ऐसी ही आदतों के बारे में बताया गया है, जिनसे हर किसी को दूर ही रहना चाहिए।

Shukra Neeti- 4 Bad Habits That Can Destroy Everything
श्लोक-
अनृतात् पारदार्याच्च तथाभक्ष्यस्य भक्षणात्।
अगोत्रधर्माचरणात् क्षिप्रं नश्यति वै कुलम्।।

1. झूठ बोलना-
कई लोगों को झूठ बोलने की आदत होती है। वे अपनी इस आदत बड़ी ही सामान्य समझते हैं, लेकिन यही आदत उनकी बर्बादी का कारण भी बन सकती है। झूठ बोलने से न की सिर्फ आपको बल्कि आपके परिवार को भी दुःखों और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस आदत से जितना दूर रहें, उतना अच्छा है।

2. परिवार की परंपराओं के विरुद्ध काम करना
कई लोग घर के बड़ों का मान-सम्मान नहीं करते, साथ ही उनकी बताई गई घर की परंपराओं आदि का भी पालन नहीं करते। ऐसे लोग अपने कुल के विनाश का कारण बनते है। जो मनुष्य घर के नियम और परंपराओं का सम्मान नहीं करते, उन्हें कई तरह के दुःखों और परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं और अतः में वे खुद ही परिवार का विनाश कर देते है। इसलिए हर किसी को अपने परिवार की परंपराओं को पूरा सम्मान देकर, उनका पालन करना चाहिए।

3. पराई स्त्री से संबंध बनाना
पराई स्त्री पर बुरी नजर डालना या उससे संबंध बनाना महापाप माना जाता है। जो भी मनुष्य किसी अन्य स्त्री के साथ संबंध बनाता है या इसके बारे में सोचता है, उसकी राक्षस प्रवृत्ति का माना जाता है और ऐसे मनुष्य को नरक में कई तरह की यातनाएं झेलनी पड़ती हैं। यह पाप कर्म किसी भी परिवार का नाश कर सकता है, इसलिए इससे बचना चाहिए।(यहाँ क्लिक कर ये 5 उपाय जीवन में चाहिये उन्नति तो जरूर करें)

4. मांसाहारी होना
जीवों की हत्या करना या उनका सेवन करने की मनाई की जाती है। ऐसा करने वाले मनुष्य पर भगवान अप्रसन्न रहते हैं और उसी उसकी पूजा-अर्चना का भी फल नहीं मिलता। ऐसे लोगों को हर समय किसी न किसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता है। शुक्रनीति के अनुसार, ये आदत किसी भी परिवार का नाश कर सकती है, इसलिए इससे दूर रहना चाहिए। lose home family money

0 Response to "परिवार का नाश करती हैं ये आदतें bad habits list"

Post a Comment

Thanks for your valuable feedback.... We will review wait 1 to 2 week 🙏✅

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 1

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel