शरीर पर 205 तिल का रहस्य | Mole interpretation reading face


til vichar in jyotish pdf mole astrology in hindi til in english chinese palm reading face reading tips face reading big forehead reading techniques mind nose
शरीर पर तिल का महत्व Til vichar in hindi:- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे शरीर पर तिल होना भी भविष्य में होने वाली घटनाओं और सफलता या असफलता को दर्शाता है। हमारे शरीर पर कई प्रकार के जन्मजात अथवा जीवन काल के दौरान निकले निशान पाए जाते हैं। जिन्हे हम तिल, मस्सा एवं लाल मस्सा के नाम से सुनते आए हैं jyotish शास्त्रों के अनुसार हमारे शरीर पर पाए गए यह निशान हमारे भविष्य और चरित्र के बारे में बहुत कुछ दर्शाते हैं, तिल आपके सभी प्रकार के शारीरिक, आर्थिक एवं चरित्र के बारे में काफी कुछ दर्शा देता है

मस्तक ,माथा अथवा ललाट Mathe sir:-
1; ललाट के मध्य भाग में तिल का होना भाग्यवान माना जाता है।
2; ललाट पर बाएँ भंव के ऊपर तिल होना विलासिता को दर्शाता है। ऐसे व्यक्ति अपने रखे धन सम्पति को विलासिता में लिप्त होकर बरबाद कर देते हैं।
3; ललाट पर दाँए भंव के ऊपर तिल होना भी विलासिता को दर्शाता है परन्तु ऐसे व्यक्ति स्वयं धन अर्जित कर के उसे बरबाद कर देते हैं।
- यदि आपके माथे के दाहिनी ओर तिल है तो आपके पास धन हमेशा बढ़ता रहेगा।
- माथे के बायीं ओर तिल संकट भरे जीवन की ओर इशारा करता है।
- यदि ठुड्डी पर तिल है तो प्रेम संबंध में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
- दोनों भौहों पर तिल है तो आपका अधिकांश समय यात्रा में बितेगा।
- दाहिनी आंख पर तिल अच्छे प्रेम संबंध को दर्शाता है।
- बायीं आंख का तिल घोर चिंता और दुख की ओर इशारा करता है।
- दाहिने गाल का तिल मतलब धनवान होने के योग हैं।
- बाये गाल पर तिल निर्धनता का प्रतीक है।
- होंठ पर तिल वाले कामुक होते हैं।
- होंठ के नीचे तिल वाले निर्धनता की ओर इशारा करते हैं।
- कान पर तिल वाले व्यक्ति अल्पायु होते हैं
कान अथवा कर्ण kaan : -
 १; बाएँ कान के सामने की तरफ़ कहीं भी तिल का होना व्यक्ति के रहस्यमयी होने के गुण को दर्शाता है। साथ ही साथ ऐसे व्यक्ति का विवाह अधिक उम्र होने के पश्चात् होता है।
२; बाएँ कान के पीछे की तरफ़ तिल का होना व्यक्ति के ग़लत कार्यो के प्रति झुकाव को दर्शाता है।
३; दाँए कान के सामने की तरफ़ कही भी तिल हो तो वह व्यक्ति बहुत कम आयु में ही धनवान हो जाता है। साथ ही साथ व्यक्ति का जीवन साथी सुंदर होता है।
४; दाँए कान के पीछे अगर तिल है तो यह तिल कान में किसी भी प्रकार के रोग होने की सम्भावना व्यक्त करता है आगे जरूर पढ़े - ये उंगली बताती है जीवन में आप क्या बन सकते हो Palm Reading 

Eyes आँख,नेत्र अथवा नयन:
१; बाएँ आँख के भीतर सफ़ेद भाग में तिल का होना चरित्र हीनता का सूचक है।
२; बाएँ आँख के पुतली पर तिल का होना भी चरित्र हीनता का सूचक है परन्तु इसका प्रभाव भीतर के तिल से कम होता है।
३; बाएँ आँख की नीचे की पलकों पर तिल होना व्यक्ति के आलसीपन और विलासी चरित्र को दर्शाता है।
४; दाँए आँख के भीतर सफ़ेद भाग में अगर तिल हो तो वह व्यक्ति भी चरित्रहीन होता है अथवा ऐसे व्यक्ति के जीवन का अंत या तो हत्या से होता है या फ़िर वह आत्मदाह कर लेता है
५; दाँए आँख के ऊपर का तिल आँखों से सम्बंधित रोग का सूचक है। एवं ऐसे व्यक्ति अविश्वासी होते हैं। ना यह किसी पर विश्वास करते है और न ही विश्वास के पात्र होते हैं।
६; दाँए aankh के नीचे की पलकों पर तिल का होना उस व्यक्ति के कम आयु से ही विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण का सूचक है


नाक nose :
१; नाक के अग्र भाग पर तिल हो तो ऐसे व्यक्ति लक्ष्य बना कर चलने वाले होते हैं तथा किसी भी कार्य को उस समय तक नही करते जब तक की वह उस कार्य के लिए स्वयं को पूर्ण सुरक्षित महसूस न कर लें। साथ ही साथ यह व्यक्ति भी विपरीत लिंग के प्रति बहुत आकर्षित होता है।
२; इसके अलावा अगर नाक पर कहीं भी तिल हो तो व्यक्ति को नाक सम्बंधित कोई भी रोग हो सकता है।
३; नाक के नीचे (मूछ वाली जगह ) पर दाँए अथवा बाएँ अगर कहीं भी तिल हो वह व्यक्ति भी अधिक विलासी होगा तथा नींद बहुत अधिक पसंद करेगा।

होंठ lips :
१; उपरी होंठ के बाएँ तरफ़ तिल होना जीवनसाथी के साथ लगातार विवाद होने का सूचक है।
२; उपरी होंठ के दाँए तरफ़ तिल हो तो जीवनसाथी का पूर्ण साथ मिलता है।
३; निचले होंठ के बाएँ तरफ़ तिल होना किसी विशेष रोग के होने का सूचक होता है एवं ऐसे व्यक्ति अच्छे भोजन खाने तथा नए वस्त्र पहनने के शौकीन होते हैं।
४; निचले होंठ के दाँए तरफ़ तिल हो तो वह व्यक्ति अपने क्षेत्र में बहुत प्रसिद्दि प्राप्त करते हैं। साथ ही साथ इन्हे भोजन से कोई खास लगाव नही होता है। लेकिन विपरीत लिंग इन्हे अधिक आकर्षित करते हैं।

गाल Gaal :
१; जिस व्यक्ति के बाएँ गाल,नाक तथा ठुड्डी पर तीनो जगह तिल हो तो ऐसे व्यक्ति के पास स्थायी धन हमेशा रहता है। परन्तु अगर सिर्फ़ कही एक जगह ही तिल हो तो उसे पैसे का आभाव नही होता।
२; इसी प्रकार दाँए गाल,नाक तथा ठुड्डी पर तीनो जगह तिल हो तो ऐसे व्यक्ति भी धनवान होते हैं परन्तु घमंडी भी होते हैं। एसऐ व्यक्ति अपना धन किसी भी सामाजिक कार्य में नही लगते हैं। परन्तु अगर सिर्फ़ कही एक जगह ही तिल हो तो उसे पैसे का आभाव नही होता।
३; दाँए गाल पर तिल होना व्यक्ति के घमंडी होने का सूचक है।

3 Responses check and comments

  1. very nice sir.... my next que. right foot ke sbse niche ke bhag pr til ka kya mean hota h

    ReplyDelete
  2. very nice work on this article.
    keep it up.

    ReplyDelete
  3. नमस्कार दोस्तों ! www.memorymuseum.net एक बहुत ही अच्छी धार्मिक और सोशल साइट है इसमें तिल विचार, स्वप्न विचार, राम शलाका, हनुमान प्रश्नावली, घरेलू उपचार, राशिफल, दैनिक राशिफल, साप्ताहिक राशिफल, मासिक राशिफल, वार्षिक राशिफल, राशिनुसार उपाय, पंचांग, शुभ मुहूर्त, कुंडली, वास्तु, राशिनुसार पूजा धार्मिक स्थल, पर्व त्यौहार आदि से सम्बन्धित काफी अच्छी जानकारी दी गयी है । अतः आप इस वेबसाइट को एक बार जरूर विजिट करें । हिंदी में जानकारी पाने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://www.memorymuseum.net/hindi/index.php

    ReplyDelete

Thanks for your valuable feedback.... We will review wait 1 to 2 week 🙏✅

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 1

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel