नहाने का सही तरीका सुबह 10 फायदे nahane ka tarika


अच्छे स्वास्थ्य के लिए रोज नहाना बहुत जरूरी है। ये बात तो सभी जानते हैं, लेकिन सुबह जल्दी नहाने से 10 अलग-अलग लाभ प्राप्त किए जा सकते हैं, ये बात कम लोग ही जानते हैं। यहां जानिए एक श्लोक के अनुसार सुबह जल्दी नहाने से कौन-कौन से 10 लाभ प्राप्त किए जा सकते हैं...nahane ke fayde

Benefits of taking bath early morning
श्लोक, मंत्र benefits taking bath
गुणा दश स्नान परस्य साधो रूपञ्च तेजश्च बलं च शौचम्।आयुष्यमारोग्यमलोलुपत्वं दु:स्वप्रनाशश्च यशश्च मेधा:।।
1. इस श्लोक के अनुसार जो लोग सुबह जल्दी स्नान करते हैं, उन्हें पहला लाभ ये मिलता है कि वे सदैव सुंदर बने रहते हैं। ऐसे लोग लंबे समय तक जवान नजर आते हैं।

2. ऐसे स्नान से व्यक्ति के तेज में वृद्धि होती है। तेज यानी चमक। त्वचा का आकर्षण बढ़ता है।

3. सुबह जल्दी स्नान से शरीर शक्तिशाली बनता है। रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है और कई मौसमी बीमारियों से बचाव होता है b

4. सुबह जल्दी नहाने के लिए जल्दी उठना होता है, इस कारण वैचारिक पवित्रता बढ़ती है। गलत विचार नष्ट होते हैं। अधिकांश परिस्थितियों में सुबह-सुबह के समय में विचारों की पवित्रता भंग होती है।

5. जल्दी नहाएंगे तो रोग प्रतिरोधी क्षमता बढ़ेगी और इस कारण हमें श्रेष्ठ स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होंगे।

6. जल्दी उठेंगे तो मानसिक शक्ति भी बढ़ेगी, बुद्धि का विकास होगा। बुद्धि के विकास से परिस्थितियों के अनुसार सही निर्णय लेने की क्षमता भी बढ़ेगी।

7. जो लोग सुबह-सुबह सोते रहते हैं, उन्हें बुरे सपनों का सामना करना पड़ता है। ब्रह्म मुहूर्त में बिस्तर छोड़ देने से अशुद्ध विचार और बुरे सपनों से मुक्ति मिल जाती है।(यहाँ क्लिक कर जाने बिल्ली से जुड़े ये शुभ अशुभ संकेत Astrology)

8. आलस्य दूर होता है। सुबह जल्दी जागने और नहाने का ये ऐसा लाभ है जो तत्काल प्राप्त होता है। जल्दी जागने से पूरे दिन आलस्य से मुक्ति मिलती है, काम करने के लिए श्रेष्ठ शक्ति प्राप्त होती है।

9. जल्दी उठेंगे तो स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होंगे, ये लाभ मिलेंगे तो हमारी आयु भी बढ़ेगी।(यहाँ क्लिक कर ये 5 उपाय जीवन में चाहिये उन्नति तो जरूर करें)

10. शास्त्रों की मान्यता है कि जल्दी नहाने वाले व्यक्ति को घर-परिवार और समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। जल्दी नहाएंगे तो दिन की शुरुआत जल्दी हो जाएगी, काम करने के लिए अधिक समय मिलेगा, काम सही होगा तो स्वतः: ही सम्मान प्राप्त होगा।

0 Response to "नहाने का सही तरीका सुबह 10 फायदे nahane ka tarika "

Post a Comment

Thanks for your valuable feedback.... We will review wait 1 to 2 week 🙏✅

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 1

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel