गोरा होने का अचूक उपाय लड़के लड़कियों को gore hone ki cream


आजकल अधिकतर लोग समय की कमी के कारण त्वचा पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाते। जिसकी वजह स्किन डल हो जाती है। यदि आपके साथ भी यही समस्या है तो हम आपको बताने जा रहे हैं खाने की कुछ ऐसी चीजों के बारे में जिनके सेवन से चेहरा चमकने लगता है...
face nikhar tips in hindi
1. गाजर- गाजर का सेवन बेहद फायदेमंद है। इसमें विटामिन ए, विटामिन बी, सी, कैल्शियम व पैक्टीन फाइबर होता है। यह त्वचा और बालों के लिए बेस्ट है। सुंदर त्वचा पाने के लिए गाजर का जूस रोज पिएं।

2. पपीता- पपीता में विटामिन सी के अलावा विटामिन ए, ई, और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो स्किन से एक्ने और दाग-धब्बों को हटाते हैं। इसके अलावा यह कब्ज खत्म कर पेट की बीमारियों को दूर कर देता है।




3. सोयाबीन- सोयाबीन के हर उत्पाद में विटामिन सी और जिंक पाया जाता है। सोया से बनी चीजों को खाने से एक्ने और त्वचा की अन्य समस्याओं से निजात मिलती है। इसे अपनी डाइट में शामिल करके आप अपनी डल स्किन को चमकदार बना सकते हैं।

4. ब्रोकली- ब्रोकली में विटामिन सी और ई अधिक मात्रा में होते हैं। साथ ही, इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं। यह कब्ज को दूर करके स्किन को ग्लोइंग बनाती है।

5. कीवी- कीवी में विटामिन ए, बी 12, आयरन, फाइबर के साथ ही भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। इसे रोजाना खाने से चेहरे की रंगत बदलने लगती है। स्किन हेल्दी हो जाती है। यदि चेहरे पर दाग हैं तो उस पर ताजी कीवी पीस कर लगा लेने से भी दाग साफ हो जाते हैं।(यहाँ क्लिक कर जाने त्वचा रंग से जानें स्त्री का स्वभाव लड़कियों की पसंद)

6. चुकंदर- चुकंदर में विटामिंस, सोडियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस, क्लोरीन, आयोडीन, आयरन आदि तत्व पाए जाते हैं। इसके सेवन से स्किन के पोर्स खुल जाते हैं। ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। रूप निखरने लगता है। स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा पाने के लिए चुकंदर का रस रोज पीना चाहिए और इसका फेस पैक लगाना चाहिए।

7. पालक- 100 ग्राम पालक में 26 किलो कैलोरी उर्जा ,प्रोटीन 2 .0 % ,कार्बोहाइड्रेट 2 .9 % ,नमी 92 % वसा 0 .7 % , रेशा 0 .6 % , खनिज 0 .7 % और रेशा 0 .6% होता है। पालक में खनिज जैसे कैल्शियम, लौह, तथा विटामिन ए,बी ,सी आदि प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसीलिए ज्यादा पालक खाने से त्वचा में निखार आता है।

8. स्ट्रॉबेरी- स्ट्रॉबेरी में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। इसीलिए इसके नियमित सेवन से बढ़ती उम्र के प्रभाव को रोका जा सकता है। इसमें विटामिन सी भी पाया जाता है। इसे रोज खाने से चेहरे की रंगत गुलाबी हो जाती है।(यहाँ क्लिक कर ये 5 उपाय जीवन में चाहिये उन्नति तो जरूर करें)

9. हरी पत्तेदार- हरी पत्तेदार सब्जी में विटामिन, पोषक तत्व और मिनरल्स होते हैं। अधिक हरी पत्तेदार खाने से त्वचा में निखार आता है।

10. शिमला मिर्च- आधुनिक शोधों के अनुसार शिमला मिर्च में बीटा कैरोटीन, ल्युटीन और जिएक्सेन्थिन और विटामिन सी जैसे महत्वपूर्ण रसायन पाए जाते हैं। शिमला मिर्च के लगातार सेवन से शरीर बीटा कैरोटीन को रेटिनोल में परिवर्तित कर देता है। रेटिनोल वास्तव में विटामिन ए का ही एक रूप है। इन सभी रसायनों के संयुक्त प्रभाव से दिल से संबंधित बीमारियों, आस्टियोपोरोसिस, आर्थराइटिस, ब्रोंकाइटिस, अस्थमा जैसी समस्याओं में जबरदस्त फायदा होता है। इसके नियमित सेवन से त्वचा में निखार आ जाता है।

0 Response to "गोरा होने का अचूक उपाय लड़के लड़कियों को gore hone ki cream"

Post a Comment

Thanks for your valuable feedback.... We will review wait 1 to 2 week 🙏✅

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 1

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel