स्टूडेंट अच्छे भविष्य के लिए 8 काम नहीं करने चाहिए student tips hindi


आचार्य चाणक्य ने चाणक्य नीति में विद्यार्थियों के लिए 8 ऐसी बातें बताई हैं जिनसे हमेशा दूर ही रहना चाहिए। विद्यार्थियों के अच्छे भविष्य के उनके अभिभावकों को चाहिए अपने बच्चो को इन चीजों से दूर रखा जाय.. जरा सी लापरवाही कई प्रकार की परेशानियों को जन्म दे सकती है और विद्यार्थी का भविष्य खराब कर सकती है.. आइये जानते है क्या है वो आठ काम..

1. कामवासना 

विद्यार्थी को काम यानी कामवासना से दूर रहना चाहिए। ऐसे विचारों से अध्ययन में मन नहीं लग पाता है। कामवासना के विचारों से मन भटकता रहता है। अत: छात्र-छात्राओं को इससे बचना चाहिए।(यहाँ क्लिक कर ये उंगली बताती है जीवन में आप क्या बन सकते हो Palm Reading)

2. क्रोध

क्रोध यानी गुस्से को इंसान का सबसे बड़ा शत्रु माना जाता है। क्रोध वश व्यक्ति की सोचने-समझने की शक्ति नष्ट हो जाती है। अत: विद्यार्थी को इससे भी बचना चाहिए।

3. लालच

लालच को सबसे बुरी बला माना जाता है। अत: विद्यार्थियों को किसी भी बात के लिए लालच नहीं करना चाहिए।

4. स्वाद

स्वादिष्ट भोजन का लोभ छोड़कर संतुलित आहार लेने वाले विद्यार्थियों को हमेशा ही सर्वश्रेष्ठ परिणाम प्राप्त होते हैं।

5. श्रृंगार

आवश्यकता से अधिक साज-सज्जा, शृंगार करने वाले विद्यार्थियों का मन भी अध्ययन की ओर नहीं रहता है। ऐसे में वे श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त नहीं कर पाते हैं।

6. मनोरंजन

विद्यार्थियों के लिए आवश्यकता से अधिक खेल-तमाशे भी नुकसानदायक हो सकते हैं। अत: इनसे भी बचना चाहिए। खेल, तमाशे यानी आज के दौर में टीवी, फिल्म आदि से दूर रहने पर सर्वश्रेष्ठ फल प्राप्त होते हैं।

7. नींद

स्वस्थ शरीर के लिए 6 से 8 घंटे की नींद पर्याप्त रहती है। इससे अधिक नींद लेने वाले विद्यार्थियों को समय अभाव और आलस्य जैसी कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।(यहाँ क्लिक कर गुरूवार मंगलवार शनिवार को बाल व नाख़ून कटवाने से क्यों मना है)

8. सेवा

यदि कोई विद्यार्थी किसी इंसान की सेवा में ज्यादा समय देता है तो वह ठीक से अध्ययन नहीं कर सकता है। अत: इस बात से भी दूरी बनाकर रखना चाहिए।

1 Response to

Thanks for your valuable feedback.... We will review wait 1 to 2 week 🙏✅

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 1

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel