यह एप दोस्तों को ढूंढ निकालेगा Apps you will locate your friends-


क्या कभी आपने भीड़ में खोए अपने दोस्तों को खोजा है या फिर रेस्टोरेंट में किसी को ढ़ूंढा है? 'Triber app' इसप्रकार की परिस्थितियों के लिए एक समाधान है। चाहे गर्मियों की छुट्टियां हो, पिकनिक हो और या फिर बीच पर, Triber app हमेशा बहुत उपयोगी है। यह एक compass की भांति काम करता है। iPhone के लिए इसे फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है और जल्दी ही एंड्रायड के लिए भी फ्री में उपलब्ध होगा।


यह एप बताता है कि जिस व्यक्ति को आप खोज रहे हैं वह आपसे उस पल सही मायनों में कितने मीटर दूर है। यह एप केवल तभी काम कर सकता है जब दोनों व्यक्तियों के पास यह एप उपलब्ध हो। Triber यूजर्स की प्राइवेसी की भी सुरक्षा करता है, विशेषकर जब वह नहीं चाहते कि उन्हें खोजा जाएं, तब यूजर्स को एक invisible mode पर स्विच करना अलाउ करता है। 

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 1

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel