दुनिया का 10 सबसे अमीर इंसान duniya ke sabse amir 2020


duniya ke sabse amir list Richest in World साल 2020 के अमीर कारोबारी घरानों की लिस्ट ब्लूमबर्ग ने जारी कर दी है इस बार इस लिस्ट में भारत का सिर्फ एक घराना अपना स्थान बना पाया है और वो है अंबानी परिवार

इस लिस्ट में अंबानी परिवार को सातवां स्थान मिला है

पहले स्थान पर  वॉल्टन परिवार है जिसने  151 अरब डॉलर यानी 10.33 लाख करोड़ रुपए के साथ पहले नंबर पर है। आपको बता दें की ब्लूमबर्ग हर साल बिलेनियर इंडेक्स के आंकड़ों के आधार पर यह सूची तैयार करता है।

इस पूरी लिस्ट में उन घरानों को ही स्थान दिया जाता है जो पूर्व से कारोबार कर रही हैं।इसमें उन परिवारों को शामिल नहीं किया जाता  जिनकी पहली पीढ़ी बिजनेस में आई है।

टॉप 10 अमीर कारोबारियों 


1 वॉल्टन परिवार-सबसे पहले स्थान पर है वॉल्टन परिवार।इस परिवार की  कंपनी है वाॅलमार्ट जो दुनियां भर में अपने उत्पाद के लिए जानी जाती है।इस परिवार की अब तीसरी पीढ़ी है जो अपना पारिवारिक बिजनेस संभाल रही है।

इस परिवार का 10.33 लाख करोड़ रुपए का टर्न ओवर है।ज्ञात हो की शुरूआती दौर में वाॅलमार्ट सिर्फ  सेब, पोल्ट्री और डेयरी प्रोडक्शन से अपना धंधा शुरू किया था।लेकिन धीरे -धीरे  इसका दायरा बढ़ता गया।

2 कोच ब्रदर्स- दुनियां के टॉप टेन में दूसरे स्थान पर रहे   कोच इंडस्ट्रीज के मालिक कोच ब्रदर्स ये चार भाई  फ्रेडरिक, चार्ल्स, डेविड और विलियम ने मिलकर

अपने  पिता के द्वारा शुरू किये गए रिफाइनरी  बिजनेस को बखूबी संभाला जिसका परिणाम आज ये है कि इनका टर्न ओवर 6.73 लाख करोड़ रुपए का है।

3 मार्स फैमिली-दुनियां के टॉप 10 घरानों में तीसरा नंबर मिला है जानवरो के लिए बनाये जाने वाले प्रोडक्ट्स के मालिक मार्स फैमिली को जिनकी कंपनी का नाम भी  मार्स ही है। इनकी सालाना टर्न ओवर  6.11 लाख करोड़ रुपए है।ये कम्पनी 1911 से स्थापित है।

4 वैन डेम, डी मेवियस एंड डी स्पोएलबर्च- 10 अमीर घरानों में  चौथे स्थान पर  एनह्यूजर बुश ब्रयूरीज कंपनी के मालिकों  को स्थान मिला है। जिनकी सालाना इन्कम 3.69 लाख करोड़ रुपए का है।

इस कारोबार की शुरुआत  14वीं शताब्दी में  तीन परिवार ने मिलकर की थी।इस कंपनी के सबसे ज्यादा प्रोडक्ट स्टेला अलटियोज, बडवाइजर और कोरोना हैं जो डिमांड में सबसे अधिक है।

5) ड्यूमस फैमिली-हर्मज कंपनी के मालिक ड्यूमस फैमिली को पांचवा स्थान मिला है जिनकी सालाना इनकम 3.35 लाख करोड़ रुपए की है। इस कंपनी की शुरुआत थियेरी हर्मस ने 837 में की थी।

6 ) वरथीमर फैमिली-इस कम्पनी की खासियत है की ये परफ्यूम कॉन्ट्रैक्ट कर कोको शॅनल को फंडिग करती है। इसकी कंपनी है  शॅनल जिसका टर्न ओवर 3.11 लाख करोड़ रुपए है। इसकी शुरुआत पियेरे वरथीमर ने की थी।

7 ) अंबानी इंडस्ट्रीस -भारत का ये परिवार दुनियां के टॉप टेन घरानों  में सातवां स्थान प्राप्त किया है। जिनका टर्न ओवर 2.96 लाख करोड़ रुपए का है।इनकी

कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज आज पेट्रोलियम, पेट्रोकेमिकल्स, रिटेल और टेलीकॉम सेक्टर में अपना सर्वोच्च स्थान बनाई है। इस कंपनी की शुरुआत धीरूभाई अंबानी ने  1957 में की थी।

8) क्वांट फैमिली- अपनी लग्जरियस कार  बीएमडब्ल्यू के लिए दुनियां में छाई हुई कम्पनी है। जिसकी संपत्ति 2.91 लाख करोड़ रुपए की है। इस  कंपनी की शुरुआत कार्ल रैप ने की थी। कहा जाता है की एक समय ये कम्पनी  दिवालिया होने की स्थिति में थी उसे वापस खड़े करने का श्रेय हेरब्रट क्वांट को जाता है।

9) कारगिल फैमिली-ये कम्पनी फूड और एग्रीकल्चर के लिए काम करने वाली  अमेरिका की सबसे बड़ी कम्पनी है। जिसकी कुल संपत्ति 2.88 लाख करोड़ रुपए है। इस कंपनी की शुरुआत  1865 में हुई थी।

10) बोहेरिंगर वोन बाउमबच फैमिली-दुनियां के अमीर घरानों में दसवें स्थान पर रहे बोहेरिंगर इंगेलहियम कंपनी के मालिक जिनकी संपत्ति  2.87 लाख करोड़ रुपए है

0 Response to "दुनिया का 10 सबसे अमीर इंसान duniya ke sabse amir 2020"

Post a Comment

Thanks for your valuable feedback.... We will review wait 1 to 2 week 🙏✅

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 1

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel