अच्छे लड़कों की 10 पसंद BOYS को कैसे इम्प्रेस करे


Ladko ki pasand in hindi samjhne ke tips - सब लड़के एक जैसे होते हैं अक्सर लड़कियां कहती हैं.... कुछ लड़के गर्लफ्रेंड बनाने के लिए ही लड़कियों पर फ़िदा नहीं होते बल्कि वे एक ऐसा रिश्ता चाहते हैं जो उन्हें उम्र भर साथ दे

हालंकि आज कल प्यार बस किया और छोड़ दिया की तर्ज पर चल रहा है मगर कुछ लड़के अब भी हैं जिन्हें गर्लफ्रेंड या पत्नी पूरी जिम्मेदारी से चाहिए होती है, और जिसके कदमों में वे अपनी दुनिया रख देना चाहते हैं, तो आइये जानते हैं कि अपनी प्रेमिका में क्या क्या चाहते हैं। अच्छे दिल वाले लड़के:

1. खूबसूरती :
हर लड़का चाहता है कि उसकी प्रेमिका खूबसूरत हो। हालंकि ये अंतिम शर्त नहीं होती फिर भी प्राथमिक तौर पर खूबसूरत चेहरे ही आकर्षित करते हैं। अच्छे दिल वाले लड़के खूबसूरती के पार भी सोचते हैं।

2. अंडरस्टैंडिंग :
एक अच्छा रिश्ता चाहने वाला लड़का चाहता है कि उसकी संगिनी उसके साथ एक अच्छी केमिस्ट्री लेकर चले, इसका मतलब ये है दोनों ही प्राणी एक दूसरे का मूड और प्रकृति को अच्छी तरह समझ सकें और उसी अनुसार व्यवहार व शब्दों का आदान प्रदान करें। ये आदर्श रिश्ते का अचूक तथ्य है।

3. वफ़ा :
कौन नहीं चाहता उसका पार्टनर उसके साथ वफ़ादार रहे। लड़कों में ये चीज़ ख़ास तौर पर देखी जाती है। वे अगर किसी को प्रेम करते हैं तो पूरा अधिकार भाव चाहते हैं। अपनी प्रेयसी को किसी के द्वारा देखा जाना भी बर्दाश्त नहीं करते

4. सपोर्ट :
लड़के चाहते हैं , कि उनकी पत्नी या प्रेमिका ऐसी हो जो उनके फैसलों को सपोर्ट करे, और मोटीवेट करे। बात बात पर नकारात्मक सुझाव देने वाली लड़कियां लड़कों को पसंद नहीं आती

5. विश्वास :
प्यार किया है तो विश्वास भी करो , हर लड़का यही कहता है। हालांकि विश्वास थोड़ी महंगी चीज़ है , इसके लिए लड़कों को भी काफी कुछ खर्च करना पड़ता है। मगर उसके बाद भी उनकी प्रेयसी उनपर अविश्वास जताए तो उन्हें बुरा लगता है।

6. सहज़ता :
लड़कों की इच्छा होती है कि ऐसी लड़की का साथ मिले जो सहज हो, अर्थात वो चीज़ों को बड़ा चढ़ा कर पेश करने वाली न हो। लड़कियों में ये आदत आम होती है कि जितना " क्यों - क्या - कैसे " करती हैं उतना ही घबराहट और हड़बड़ी भी प्रदर्शित करती हैं। ऐसी लड़कियों के प्रति लड़के दिल से समर्पित नहीं रह पाते

7. स्पेस :
चिपकू साथी किसी को पसंद नहीं होता, अति की भली न चाहतें इस पर लागू होती हैं, हर वक़्त करने से प्यार भी बेस्वाद हो जाता है। इसलिए जरुरी है कि पार्टनर को पूरा स्पेस दिया जाए जिससे वह अपनी स्वाभाविकता न खो दे।

8. केयर :
लड़के चाहते हैं कि लड़कियां उनसे बेपरवाह न हों, वे उन्हें जितना प्यार करें उतना ही उनकी केयर भी करें। एक वक़्त बाद अक्सर लड़कियां बेपरवाह हो जाती हैं जो कि लड़कों के लिए दिल तोड़ने वाला होता है।

9. फैमिली की रेस्पेक्ट :
अपनी फैमिली से हर कोई जुड़ा होता है, एक अच्छे दिल वाला लड़का ये कभी नहीं चाहेगा कि पत्नी या प्रेमिका के आने से उसका परिवार दूर हो जाए, लड़के अक्सर ये अपेक्षा रखते हैं कि जैसे लड़की ने उसे स्वीकार किए है वैसे ही उसके परिवार को भी सम्मान दे ।

10. जिम्मेदारी :
अपने सच्चे प्यार के लिए लड़के आपके क़दमों में दुनिया रख तो दें मगर ये आपकी जिम्मेदारी है कि आप उस दुनिया को लुटा न दें। अगर आप किसी लड़के से कंमिटेड हैं तो आप ये खुद ख्याल रखें कि आपके खर्च और आपकी पसंदों को पूरा करने के लिए वह अपना नुक्सान तो नहीं कर रहा। अगर ऐसा है तो एक जिम्मेदार प्रेमिका बनते हुए खुद की पसंदों को अड्जस्ट करें।

0 Response to "अच्छे लड़कों की 10 पसंद BOYS को कैसे इम्प्रेस करे"

Post a Comment

Thanks for your valuable feedback.... We will review wait 1 to 2 week 🙏✅

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 1

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel