नींद में शारीर करता है ये विचित्र काम sleeping of body parts working


आज हम फिर कुछ जरुरी जानकारी देंगे अपने शारीर से सम्बन्धित यह जानकारी सभी को नहीं पता होगी ये मेरा दावा है आप भी देखें नींद की पांच स्टेज होती हैं सबसे पहले लाइट स्लीप जिसे छपकी भी कह सकते हैं। उसके बाद ब्रीदिंग पैटर्न जिसमें दिल की धड़कने धीमी हो जाती हैं। उसके बाद जो स्टेज आती है उसमें दिमाग डेल्टा वेव बनाना शुरू कर देता है। इसके बाद रिदमिक ब्रीदिंग। प्रत्येक चक्र को पूरा करने के लिए लगभग 90 मिनट लगते हैं। जैसे ही आखिरी चक्र (आरईएम स्लीप) पूरा होता है, नए सिरे से फिर यही प्रकिया शुरू हो जाती है 

What Happens When You Sleep?

1. शरीर का तापमान गिर जाता है: Effects of Temperature on Sleep- रात में सोने के दौरान शरीर का तापमान गिर जाता है। ऐसा प्राकृतिक रूप से होता है, क्‍योंकि आपका शरीर सोने के लिए तैयार होता है जिसके लिए ब्रेन मेलाटोनिन को रिलीज करता है। शरीर का सबसे कम तापमान 2 बजे के तकरीबन होता है, यही कारण है कि अक्‍सर आपको इसी समय के आसपास कम्‍बल ढूंढने की जरूरत पड़ जाती है।

2. हॉर्मोन Sleep hormone melatonin- एनाबॉलिक स्लीप स्टेज के दौरान हमारा शरीर ह्यूमन ग्रोथ हॉर्मोन (एचजीएच) स्त्रावित करता है। यह हॉर्मोन हमारे शरीर के विकास में मदद करता है। यह शरीर की मांसपेशियों व हडि्डयों को मेंटिनेंस और रिपेयर करता है।

3. Mouth saliva -सोते समय मुंह के अंदर सालाइवा का प्रवाह काफी धीमा रहता है। इसी कारण सुबह मुंह सूखा रहता है। नींद में मुंह एक्टिव रहता है। तभी तो 20 में से एक वयस्क अचेतन अवस्था में रात को अपने दांत पीसते रहता है

4. Weight loss - सोने से आपका वजन को घटाने में सहायता मिलती है। अगर आप चाहें तो सुबह उठकर माप सकते हैं क्‍योंकि रात के खाने को पचाने में शरीर को काफी मेहनत करनी पड़ती है। नींद कम लेने से वजन घटाने के बजय बढ़ने लगता है.... इसलिए वेट लॉस के लिए अच्छी नींद जरुरी होती है 

5. Sleeping Paralysis - जब आप नींद लेते हैं तो कुछ देर के लिए आपको पता ही नहीं चलता है कि आप कहां है, क्‍या कर रहे हैं और खुद से कुछ भी नहीं कर पाते है, जब तक कि आपकी नींद नहीं टूट जाती है। ऐसा अक्‍सर बुरे सपनों में होता है, कई बार हमें ऐसा लगता है कि हमारे ऊपर कोई बैठा है या हमें उठना है पर हम उठ नहीं पाते हैं। ऐसी विवशता अक्‍सर सोने के दौरान होती है। ऐसा आरईएम फेज़ के दौरान होता है जिसमें शरीर, गहरी नींद में चला जाता है।

6. Immune system - इसकी वजह से हमारे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित होती है। जिसकी वजह से हमारा शरीर बीमारियों और रोगों से बचाता है। नींद के दौरान इम्यून सिस्टम का स्तर अचानक से बढ़ जाता है और जागते हैं तो कम जाता है
 
7. आंखें घूमती रहती हैं - सोने के दौरान आंखें लगातार घूमती रहती हैं। अगर कोई आंखें खोलकर सोता है तो आप इसे आसानी से देख सकते हैं। ऐसा अक्‍सर नींद पूरी होने के दौरान होता है। रिफ्रेश होने के बाद भी अगर आप सोते रहते हैं तो आंखों का मूवमेंट शुरू हाे जाता है

8. Skin Metabolism - गहरी नींद लेने से हमारी त्वचा का मेटाबॉलिक रेट बढ़ जाता है, जोकि डैमेज स्किन को रिपेयर करता है। रात की गहरी नींद को "ब्यूटी स्लीप' भी कहते हैं क्योंकि दिन के प्रकाश में टिश्यू रिपेयर नहीं हो सकते हैं चेहरे की त्‍वचा को दमकता बनाएं रखने के लिए कोलेजन कितना महत्‍वपूर्ण है सोने के दौरान चेहरे की त्‍वचा को प्राकृतिक रूप से कोलेजन को निर्मित करती है। इसलिए, बेहतर होगा कि आप सोने से पहले चेहरे को धुलें और क्रीम लगाकर सोएं। इससे मॉश्‍इचर त्‍वचा में पहुंच जाएगा और आपकी त्‍वचा दमकेगी
 
9. Sexual Activity - सोने के दौरान अक्‍सर पुरूषों में शीघ्रपतन हो जाता है और महिलाओं को सेक्‍स करने के सपने आते हैं क्‍योंकि सोने के दौरान सबसे ज्‍यादा सेक्‍स इच्‍छा होती है। इस दौरान अनकही बातों के बारे में सोचता है और आपको उसी तरीके से रिलेक्‍स करता है क्‍योंकि बॉडी को काम करने के लिए ज्‍यादा ऑक्‍सीजन की जरूरत पड़ती है। ऑक्‍सीजन के जरिए, सफेद रक्‍त कणिकाएं पूरे शरीर में पहुंचती हैं। इसलिए ये इच्‍छाएं दिमाग की उपज होती है।
 
10. झटका लगता है - कई बार आपको ऐसा होता होगा कि आप जैसे ही सोने वाले होगें, वैसे ही शरीर में झटका लगता है और नींद खुल सी जाती है। 70 प्रतिशत लोगों को सोने के दौरान ऐसा महसूस होता है। इसे हाईपेनिक जर्क कहते हैं। कुछ वैज्ञानिकों का मानना है कि ऐसा चिंता या तनाव के कारण होता है जो शारीरिक प्रक्रिया में बाधा डालता है।

0 Response to "नींद में शारीर करता है ये विचित्र काम sleeping of body parts working"

Post a Comment

Thanks for your valuable feedback.... We will review wait 1 to 2 week 🙏✅

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 1

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel