काजू खाने के फायदे 13 बेहतरीन स्वास्थ्य लाभ Benefits of Cashew hindi kaju ke fayde health
काजू (Cashew) ड्रायफ्रूट्स है। एक उष्णकटिबंधीय सदाबहार वृक्ष है। यह 14 मीटर की दूरी के रूप में उच्च विकसित कर सकते हैं, लेकिन बौना काजू, परिपक्वता और अधिक पैदावार के साथ लाभदायक साबित हुई है, काजू सूखे मेव के लिए बहुत लोकप्रिय है। काजू का आयात निर्यात एक बड़ा व्यापार भी है। काजू में प्रोटीन अधिक मात्रा में होता है इसलिए इसे खाने से बाल और त्वचा स्वस्थ और सुंदर हो जाती है। काजू से अनेक प्रकार की मिठाईयाँ और मदिरा भी बनाई जाती है। ये सच है कि काजू बहुत महंगा होता है, लेकिन सौ दवाइयां खाने से अच्छा है कि आप काजू खाएं...
काजू यदि रोज खाया जाए तो इसके अनेक फायदे
हैं। थोड़े से काजू खाने से न सिर्फ शरीर को ऊर्जा मिलती है, बल्कि कई
बीमारियां भी दूर होती है। आज हम बताने जा रहे हैं काजू खाने से होने
वाले कुछ ऐसे ही फायदों के बारे में:
- थकान दूर करता है: काजू को ऊर्जा का एक अच्छा स्रोत माना जाता है। इसका कोई कुप्रभाव नहीं होता। ये अलग बात है कि इसे कम मात्रा में खाना चाहिए। कई बार आप बिना किसी परिश्रम के थकान महसूस करते हैं। आपका मूड भी अपसेट हो रहा होता है, ऐसे में दो-तीन काजू चबा लें। इससे थकान तत्काल दूर हो जाएगी।
- सेहतमंद व खूबसूरत बनाता है: काजू में प्रोटीन अधिक मात्रा में होता है। इसलिए इसे खाने से बाल और त्वचा स्वस्थ और सुंदर हो जाती है। ये सच है कि काजू बहुत महंगा होता है, लेकिन सौ दवाइयां खाने से अच्छा है कि आप काजू खाएं।
- कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में लाजवाब: काजू कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित रखता है। इसमें प्रोटीन अधिक होता है। यह जल्दी पच जाता है। गुर्दे को ताकत देता है। काजू में आयरन अधिक होता है। इसीलिए जिन लोगों को खून की कमी हो, उन्हें इसका नियमित सेवन करना चाहिए। काजू पाचन शक्ति बढ़ाता है। इससे भूख ज्यादा लगती है। आंतों में भरी गैस बाहर निकलती है।
- त्वचा के लिए है वरदान: काजू को पानी में भिगोकर पीसकर इसका उपयोग मसाज के लिए करने पर रंगत निखरने लगती है। काजू तैलीय, शुष्क आदि हर प्रकार की त्वचा के लिए लाभप्रद होता है। यदि आपकी त्वचा तैलीय है तो आप काजू को रातभर दूध में भिगो दें। सुबह महीन पीसकर उसमें मुल्तानी मिट्टी, नींबू या दही की थोड़ी मात्रा मिलाकर चेहरे पर लगाएं। त्वचा धीरे-धीरे सामान्य होने लगेगी।
- दिमाग को धारदार बनाता है: काजू में एक प्रकार का तेल होता है, जो विटामिन-बी का खजाना है। इसी वजह से इसे तत्काल शक्तिदायक खाद्य पदार्थ माना गया है। वैसे, बादाम में भी विटामिन-बी और फोलिक एसिड होता है। भूखे पेट काजू खाकर शहद खाने से स्मरण शक्ति जल्दी बढ़ती है। काजू खाने से यूरिक अम्ल नहीं बनता।
- सफ़ेद दाग मिटाता है: काजू का तेल सफेद दागों पर लगाने से धीरे-धीरे सफेद दाग मिट जाते हैं। इससे ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है।
- हड्डियों को मजबूत बनाता है: काजू में प्रोटीन अधिक होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। काजू मसूड़ों और दांतों को स्वस्थ रखता है। आपको बता दें कि काजू में मोनो सैचुरेटड फैट होता है, जो दिल को स्वस्थ रखता है और दिल की बीमारियों के खतरे को कम करता है।
- कैंसर से बचाव: काजू में एंटी ऑक्सीडेंट भी होते हैं, जो कैंसर से बचाव करते हैं। काजू शरीर का वजन भी संतुलित रखता है।
0 Response to "काजू खाने के फायदे 13 बेहतरीन स्वास्थ्य लाभ Benefits of Cashew hindi kaju ke fayde health"
Post a comment