ठीक से फ्रेश न हो पाना एसिडिटी गैस समस्या दूर भगाने के लिए


आसान घरेलू तरीके कब्ज वैसे तो एक आम समस्या है, लेकिन जब ये समस्या लगातार बनी रहती है तो शरीर हमेशा थका सा रहता है। ऐसे में कब्ज का यदि ठीक समय पर इलाज न किया जाए तो ये एक भयंकर बीमारी का रूप ले सकता है। कब्ज होने पर व्यक्ति को पेट संबंधी दिक्कतें जैसे पेट दर्द होना, ठीक से फ्रेश न हो पाना, एसिडिटी, गैस आदि होती हैं। यदि आप भी कब्ज से परेशान हैं तो अपनाएं यहां बताए गए घरेलू नुस्खे, इनसे कब्ज को बहुत जल्दी दूर किया जा सकता है…

1. गर्म पानी और नींबू
रोज सुबह एक गिलास गर्म पानी में एक नींबू निचोड़कर पिएं। इसमें मौजूद सिट्रिक एसिड पेट से जमी हुई गंदगी को बाहर निकालने का काम करता है

2. अमरूद और पपीता
अमरूद और पपीता ये दोनो फ़ल कब्ज रोगी के लिए बहुत अच्छे होते हैं। ये फ़ल दिन मे किसी भी समय खाए जा सकते हैं। इन फ़लों में पर्याप्त रेशा होता है, जो आंतों को शक्ति देता है।

3.बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा लेने से भी कब्ज की समस्या पूरी तरह ठीक हो सकती है। इसका सेवन करने के लिए 1/4 कप गर्म पानी में 1 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर पिएं।

4. जैतून का तेल
सुबह खाली पेट 1 चम्मच जैतून तेल सेवन करने से फायदा होता है। आप चाहें तो इसमें नींबू का रस भी मिलाकर सेवन कर सकते हैं। जैतून का तेल कब्ज दूर कर देता है, इससे पेट आराम से साफ हो जाता है।

5. रेशे वाली चीजें
बींस, साबुत अनाज वाली ब्रेड, गोभी, आलू , पत्ता गोभी, टमाटर, गाजर, प्याज आदि। रेशे वाले आहार आराम से पच जाते हैं और कब्ज की समस्या को भी मिटा देते हैं। फ्रूट्स में कब्ज के रोगियों को केला, पपीता, खरबूज, नींबू, आम, सेब आदि खाना चाहिए।

6. दही
खाने के साथ रोज एक कटोरी दही खाना पेट के लिए बहुत लाभदायक होता है। सादी दही से कब्ज व एसिडिटी जैसी समस्याएं नहीं होती हैं।

7. दूध और घी
एक गिलास दूध में 1 चम्मच घी मिलाकर रात को सोते समय पीने से भी कब्ज से पूरी तरह छुटकारा मिल सकता है।

8. खजूर और दूध
गुनगुने दूध में 3 खजूर डालकर इसका सेवन हफ्ते भर तक करें, आपको आराम जरूर मिलेगा।

9. अलसी के बीज
अलसी के बीज को धीमी आंच पर भूनकर पाउडर बना लें। फिर एक गिलास पानी में 20 ग्राम पाउडर डालें और 3 घंटे तक गलने के बाद उसे छान कर पी लें।

10. इसबगोल की भूसी
यह कब्ज में बहुत फायदेमंद है। दूध या पानी के साथ 1-2 चम्मच इसबगोल की भूसी रात को सोते समय लें। यह आंतों के काम को तेज करता है, जिससे पेट खुल कर साफ हो जाता है।

11. त्रिफला चूर्ण
त्रिफला चूर्ण को शहद के साथ मिलाकर दिन में दो बार खाएं। पेट साफ हो जाएगा।

12. अंजीर
एक गिलास दूध में ताजी अंजीर मिलाकर उबाल लें। फिर इसे रात को सोने से पहले पी लें। अंजीर में काफी सारा फाइबर होता है, जिससे तुरंत राहत मिलती है।
13.पत्तागोभी का जूस
दिन में दो बार आधा गिलास पत्तागोभी का जूस पीने से राहत मिलती है।

14.पालक का जूस
रोज दिन में दो बार आधा गिलास पालक का जूस पिएं। इससे आपको बहुत आराम मिलेगा।

15. प्राणायाम और योग
इस रोग को दूर भगाने के लिए प्राणायाम और योग भी फायदेमंद होते हैं।

0 Response to "ठीक से फ्रेश न हो पाना एसिडिटी गैस समस्या दूर भगाने के लिए"

Post a Comment

Thanks for your valuable feedback.... We will review wait 1 to 2 week 🙏✅

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 1

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel