चेन्नई को हराकर 3rd नंबर पर पहुंची कोलकाता kon jeeta ipl


kolkata knight riders vs chennai super kings kon jeeta ipl me score hindi ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइटराइडर्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 6 विकेट से हरा दिया। 178 रन का पीछा करते हुए कोलकाता ने 17.4 ओवर में 4 विकेट पर 180 रन बना लिए। शुभमन गिल 57 और दिनेश कार्तिक 45 रन बनाकर नॉट आउट रहे। गिल ने आईपीएल में पहली हाफ सेंचुरी लगाई। इससे पहले कोलकाता ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। चेन्नई ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 177 रन बनाए। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए।

कोलकाता की शुरुआत खराब रही
-टारगेट का पीछा करते हुए कोलकाता की शुरुआत खराब रही। 12 के स्कोर पर क्रिस लिन आउट हो गए। उनके बाद 40 रन पर रॉबिन उथप्पा आउट हुए। लिन 12, सुनील नरेन 32, उथप्पा 6 और रिंकु सिंह 16 रन बनाकर आउट हुए।
-सुनील नरेन को मैन ऑफ द मैच अवार्ड दिया गया। उन्होंने 20 गेंदों पर 32 रन बनाए। साथ ही 4 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट भी लिया।

वॉटसन-डु प्लेसिस ने दी मजबूत शुरुआत
-चेन्नई को शेन वॉटसन और फाफ डु प्लेसिस ने मजबूत शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 48 रन जोड़े। डु प्लेसिस 27 रन बनाकर आउट हुए। उसके बाद वॉटसन ने सुरेश रैना के साथ 43 रन जोड़े। शेन वॉटसन 36 और सुरेश रैना 31 रन बनाकर आउट हुए। दोनों के बाद अंबाती रायुडू ने 21 रन बनाए।

अंक तालिका में दूसरे नंबर पर है चेन्नई
-इस जीत के साथ ही कोलकाता के 10 अंक हो गए हैं। अब दिनेश कार्तिक की टीम तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। वहीं, चेन्नई सुपरकिंग्स 12 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है।

छक्के लगाने में टॉप पर पहुंचे धोनी
- धोनी आईपीएल-2018 में 24 छक्के लगा चुके हैं। छक्के लगाने वालों में वे टॉप पर हैं। उनके बाद क्रिस गेल, एबी डिविलियर्स और आंद्र रसेल का नंबर आता है। गेल, डिविलियर्स और रसेल ने 23-23 छक्के लगाए हैं।
- दिनेश कार्तिक ने 18 गेंद पर नॉटआउट 45 रन (250 के स्ट्राइक रेट से) बनाए। आईपीएल में किसी भी कप्तान का यह सर्वाधिक स्ट्राइक रेट है। उनसे पहले यह रिकॉर्ड दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर के नाम था। उन्होंने केकेआर के खिलाफ ही 232.50 के स्ट्राइक रेट से 40 गेंद में नॉटआउट 93 रन बनाए थे।
- इस मैच में सुरेश रैना ने 31 रन बनाए। वे आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ 883 रन बना चुके हैं। किसी भी खिलाड़ी के द्वारा किसी एक टीम के खिलाफ बनाए गए यह अधिकतम रन हैं।
- सुनील नरेन ने धोनी को अब तक 57 गेंदें फेंकी, लेकिन धोनी इनमें से किसी को भी सीमा रेखा के पार नहीं भेज सके। नरेन इकलौते गेंदबाज हैं, जिसने किसी बल्लेबाज को 50 से अधिक गेंद फेंकी, लेकिन वह बैट्समैन एक भी बाउंड्री नहीं लगा सका।
- पीयूष चावला के आईपीएल में 134 विकेट हो गए हैं। किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेलते हुए उन्होंने 84 और कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए 50 विकेट लिए हैं। आईपीएल में किन्हीं दो टीमों के लिए 50 से अधिक विकेट लेने वाले वे इकलौते गेंदबाज हैं।
- शुभमन गिल ने आईपीएल में अपनी पहली फिफ्टी लगाई है। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कर फिफ्टी लगाने वाले वे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं।

कोलकाता नाइटराइडर्स : स्कोरबोर्ड
बैट्समैन रन गेंद 4s 6s
क्रिस लिन कै. वॉटसन बो. एंगिडी 12 6 0 2
सुनील नरेन कै. ब्रावो बो. जडेजा 32 20 4 2
रॉबिन उछप्पा कै. ब्रावो बो. आसिफ 6 8 1 0
शुभमन गिल नॉट आउट 57 36 6 2
रिंकु सिंह बो. हरभजन 16 18 2 0
दिनेश कार्तिक नॉट आउट 45 18 7 1
रन :180/4, ओवर : 17.4, एक्स्ट्रा : 12.
विकेट:12/1, 40/2, 64/3, 97/4.
बॉलिंग :लुंगी एंगिडी : 3-0-36-1, केएम आसिफ : 3-0-32-1, शेन वॉटसन : 2-0-19-0, रविंद्र जडेजा : 4-0-39-1, हरभजन सिंह : 3-0-20-1, ड्वेन ब्रावो : 1.4-0-22-0, कर्ण सिंह : 1-0-11-0.
चेन्नई सुपरकिंग्स : स्कोरबोर्ड
बैट्समैन रन गेंद 4s 6s
शेन वॉटसन कै. मावी बो. नरेन 36 25 4 2
फाफ डु प्लेसिस बो. चावला 27 15 4 1
सुरेश रैना कै. जॉनसन बो. कुलदीप 31 26 4 0
अंबाती रायुडू बो. नरेन 21 17 3 0
एमएस धोनी नॉट आउट 43 25 1 4
रविंद्र जडेजा कै. कार्तिक बो. चावला 12 12 1 0
कर्ण शर्मा नॉट आउट 0 0 0 0
रन : 177/5, ओवर : 20, एक्स्ट्रा:7.
विकेट: 48/1, 91/2, 101/3, 119/4, 173/5.
बॉलिंग : मिशेल जॉनसन : 4-0-51-0, पीयूष चावला : 4-0-35-2, शिवम मावी : 3-0-21-0, सुनील नरेन : 4-0-20-2, आंद्रे रसेल : 1-0-12-0, कुलदीप यादव : 4-0-34-1.

टीमें:
कोलकाता नाइटराइडर्स:क्रिस लिन, सुनील नरेन, रॉबिन उथप्पा, रिंकु सिंह, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर/कप्तान), शुभमन गिल, आंद्रे रसेल, शिवम मावी, पीयूष चावला, मिशेल जॉनसन, कुलदीप यादव।
चेन्नई सुपरकिंग्स: शेन वॉटसन, फाफ डु प्लेसिस, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), ड्वेन ब्रावो, रविंद्र जडेजा, कर्ण शर्मा, हरभजन सिंह, लुंगी एंगिडी, केएम असिफ।

0 Response to "चेन्नई को हराकर 3rd नंबर पर पहुंची कोलकाता kon jeeta ipl"

Post a Comment

Thanks for your valuable feedback.... We will review wait 1 to 2 week 🙏✅

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 1

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel