इलाहाबाद में लगे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के पोस्टर


Post of rahul Gandhi and priyanka Gandhi
इलाहाबाद में कांग्रेसी नेताओं ने अपने शीर्ष नेतृत्व को अनोखे अंदाज में विजयादशमी की शुभकामनाएं दी है। इलाहाबाद कांग्रेस के नेता हसीब अहमद और त्रिभुवन तिवारी की तरफ से दशहरे के त्यौहार पर एक पोस्टर प्रकाशित किया गया है जिसमें प्रियंका गांधी और कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी को तीर कमान के साथ दिखाया गया है।

पोस्टर में बड़े बड़े अक्षरों में नोटबंदी जीएसटी भ्रष्टाचार बेरोजगारी गरीबी असत्य हिटलरशाही के रावण का दहन के विषय में बात लिखी गई है। फिल्म बाहुबली की मुख्य भूमिका की वेशभूषा में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को दिखाया गया है।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी पोस्टर में दिखाया गया है। साथ ही यूपी के कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी को भी स्थान मिला है। ऐसा माना जा रहा है कि हसीब अहमद और त्रिभुवन तिवारी प्रमोद तिवारी के साथ जुड़े हुए हैं। अंत में कांग्रेस नेताओं की तरफ से विजयादशमी की शुभकामनाएं दी गई है।

0 Response to "इलाहाबाद में लगे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के पोस्टर"

Post a Comment

Thanks for your valuable feedback.... We will review wait 1 to 2 week 🙏✅

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 1

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel