राम रहीम रेप केस 10 साल की सजा सुनाई baba ram rahim Case saja rohtak news live


रोहतक रेप केस में दोषी Dera sacha sauda chief gurmeet ram rahim singh को कोर्ट ने सोमवार को 10 साल की सजा सुनाई। कोर्ट में करीब 1 घंटा कार्यवाही चली। दोनों पक्षों को अपनी बात रखने के लिए 10-10 मिनट का वक्त दिया। सुनवाई के वक्त कोर्ट रूम में 8 लोग मौजूद थे। इससे पहले स्पेशल सीबीआई के जज जगदीप सिंह चॉपर के जरिए पंचकूला से सुनारिया जेल पहुंचे।
इस दौरान सिक्युरिटी के पुख्ता इंतजाम थे। जेल के आसपास किसी भी अराजक तत्व को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए गए थे। सिरसा में कर्फ्यू लगा दिया गया था। सरकार ने मंगलवार तक इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी। पंचकूला, रोहतक, कैथल और अंबाला में स्कूल- कॉलेजों की छुट्टी कर दी गई। बता दें कि 25 अगस्त को राम रहीम को साध्वी से रेप के केस में दोषी ठहराया था। इसके बाद हरियाणा-पंजाब समेत 5 राज्यों में डेरा समर्थकों ने हिंसा और आगजनी शुरू कर दी। इन घटनाओं में अब तक 45 लोगों की मौत हो चुकी है।

 Ram rahim court Updates hindi...
  • - 3.36 PM:राम रहीम का मेडिकल किया गया। बाबा को कैदी की पोशाक दी जाएगी और जेल में सेल अलॉट किया जाएगा।
  • - 3:30 PM:सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने बाबा राम रहीम को 10 साल की सजा सुनाई।
  • - 3:05 PM:कोर्ट में सुनवाई खत्म।
  • - 2:40 PM:राम रहीम के वकील ने कहा कि बाबा सोशल वर्कर हैं। वे लोगों की भलाई के लिए काम करते हैं। इसलिए जज को रहम दिखानी चाहिए।
  • - 2:37 PM: सुनवाई के वक्त कोर्ट में हाथ जोड़कर खड़ा रहा और रोने लगा था।
  • - 2:36 PM: बाबा के वकील ने यह भी कहा कि हमने सफाई अभियान, ब्लड डोनेशन कैंप लगाए।
  • - 2:33 PM: सीबीआई ने अधिकतम सजा देने की अपील की।
  • - 2:31 PM: स्पेशल सीबीआई जज जगदीप सिंह ने दोनों पक्षों को बात रखने के लिए 10-10 मिनट का वक्त दिया।
  • - 2:30 PM:कोर्ट की कार्यवाही शुरू।
हरियाणा के सिरसा में हिंसा
  • - सिरसा के फूल्का गांव में डेरा समर्थकों ने 2 कार में आग लगा दी।
  • पंजाब सीएम ने रिव्यू मीटिंग की
  • - राम रहीम को सजा के एलान से पहले चंडीगढ़ में पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह ने डीजीपी, चीफ सेक्रेटरी और अन्य सीनियर ऑफिशियल के साथ रिव्यू मीटिंग की।
  • फैसले से पहले हुआ बाबा का मेडिकल
  • - रोहतक में कोर्ट की कार्यवाही शुरू होने से पहले राम रहीम का मेडिकल चेकअप किया गया। सुनारियां जेल पहुंचकर डॉक्टर्स की टीम ने बाबा का चेकअप किया। बाबा के जज एसके नरवाना रोहतक जेल पहुंच गए हैं।
  • डेरे से मिलीं 29 लड़कियां, 40 बच्चे
  • - सिरसा में बाबा के डेरे को खाली कराने के दौरान एडमिनिस्ट्रेशन को डेरे के अनाथालय में रह रहे 40 बच्चे मिले। इन्हें बाल आश्रम भेज दिया है। इसके अलावा शाही बेटियों के नाम से अलग बसेरा था, जिसमें 29 लड़कियां मिली हैं। समर्थक डेरा खाली कर रहे हैं, इन्हें ले जाने के लिए हरियाणा रोडवेज की 100 बसें पहुंची हैं।
सपोर्टर्स को भड़काया जा रहा था
- डेरा छोड़ रहे सपोर्टर्स के बैग्स की जांच की जा रही है। इन्हें डेरे से 15 किलोमीटर दूर छोड़ा जा रहा है।
- एक समर्थक ने नाम ना बताने की शर्त पर कहा कि पिछले 3 दिनों से डेरे के अंदर और बाहर कई लोग हिंसा के लिए भड़का रहे थे।'
खट्टर के आवास पर भी सुरक्षा बढ़ाई
- दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर सिक्युरिटी बढ़ा दी गई है। हिंसा के मद्देनजर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर के आवास पर भी सुरक्षा बढ़ाई दी गई है। वाराणसी के साधुओं ने राम रहीम को फांसी देने की मांग की है। रोहतक रेंज के आईजी नवदीप सिंह विर्क ने कहा कि हमने मल्टी-लेयर सिक्युरिटी रखी है। शूट एट साइट का आदेश लागू है। बिना इजाजत लिए कोई भी शख्स सुनारिया जेल कॉम्प्लेक्स के पास नजर आया तो गोली मार दी जाएगी।
- पंजाब-हरियाणा में सुरक्षा को देखते हुए राजनाथ सिंह ने एनएसए अजीत डोभाल, होम सेक्रेटरी, आईबी के डायरेक्टर और होम मिनिस्ट्री के अफसरों के साथ मीटिंग की।
क्या हैं तैयारियां और क्या एक्शन लिया: 7 प्वाइंट
1. रोहतक जेल
- हरियाणा के एडीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) मो. अकील ने बताया, "जेल के बाहर सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली गई है।" सीबीआई कोर्ट के जज जगदीप लोहान और 2 कोर्ट स्टाफ हेलिकॉप्टर से करीब 2:15 पर सुनारिया जेल पहुंचे।
2. सुरक्षा
- उन्होंने कहा, रोहतक की सुनारिया जेल के बाहर सेवन लेयर सिक्युरिटी के इंतजाम किया गया है। 5 किलोमीटर के दायरे में पुलिस और सिक्युरिटी फोर्सेस का पहरा है। रोहतक में अभी तक आर्मी की तैनाती नहीं की गई है, लेकिन उन्हें तैयार रहने को कहा गया है। रोहतक में पैरामिलिट्री फोर्स की 23 कंपनियां तैनात की गई हैं।
3. एहतियात
- डीजीपी बीएस संधू के मुताबिक, सजा के एलान से पहले सिरसा में कर्फ्यू लगा दिया गया है। हरियाणा सरकार ने 29 अगस्त की सुबह 11.30 बजे तक मोबाइल इंटरनेट, SMS सर्विसेस को रोक दिया है। अंबाला में धारा 144 लगा दी गई है। राज्य के पंचकूला, रोहतक, कैथल और अंबाला में सोमवार को सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे।
4. एक्शन
- संधू के मुताबिक, हरियाणा में हिंसा फैलाने के आरोप में अब तक 52 केस दर्ज दर्ज किए गए हैं, 926 लोगों को अरेस्ट किया गया है। कोर्ट ने दैनिक भास्कर की खबर का संज्ञान लिया है, जिसमें हिंसा के जिम्मेदार 5 लोगों के चेहरे उजागर किए गए थे। संधू ने बताया कि पुलिस ने इनमें से आदित्य इंसा और धीमन इंसा के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज कर लिया है।
- डेरा सच्चा सौदा प्रमुख के करीबी 5 लोगों ने पंचकूला में हिंसा के लिए लोगों को भड़काया था। यह तब हुआ, जब CBI की स्पेशल कोर्ट ने राम रहीम को साध्वी के रेप केस में दोषी ठहराया। ‘भास्कर’ के रिपोर्टर ने इन लोगों की आपसी बातचीत को सुना था। इस बारे में ‘भास्कर’ की खबर पर पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने शनिवार को संज्ञान लिया। (पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...)
- रविवार को करीब 10 हजार राम रहीम समर्थकों ने डेरा खाली कर दिया। समर्थक शांति से डेरा खाली कर रहे हैं।
5. नुकसान
- हरियाणा और पंजाब में हिंसा के दौरान अब तक मरने वालों की संख्या 45 हो गई है। डीजीपी संधू के मुताबिक, पंचकूला में 32 लोगों की मौत हुई, सिरसा में 6 लोगों की मौत हुई, सभी की पहचान की जा चुकी है। पंचकूला में मरने वालों में से 24 की पहचान की जा चुकी है। पंजाब के सीएम अमरिंदर ने कहा था कि पंजाब में हिंसा के दौरान 7 लोगों की मौत हुई है।
6. सलाह
- संधू ने मीडिया को संवेदनशील इलाकों में न जाने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि मीडिया को सुरक्षा मुहैया कराई गई है। सिरसा में मीडिया पर हमला करने वाले डेरा समर्थकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे।
7. What next
- हरियाणा पुलिस के मुताबिक, डेरा चीफ को सजा सुनाए जाने के बाद राम रहीम के सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा में तलाशी अभियान चलाया जा सकता है। डेरा के 100 से ज्यादा सेंटर्स में तलाशी की गई। इस दौरान बड़ी तादाद में हथियार मिले हैं।

0 Response to "राम रहीम रेप केस 10 साल की सजा सुनाई baba ram rahim Case saja rohtak news live"

Post a Comment

Thanks for your valuable feedback.... We will review wait 1 to 2 week 🙏✅

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 1

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel