लड़की ने 50 घंटे 'KISS' किये और जीत ली नई कार contest winner


टेक्सास में एक महिला ने लगातार 50 घंटे किस का रिकॉर्ड बनाकर कार जीती है। इस पूरे वाक्या का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
महिला ने एक प्रतियोगिता में 2 दिनों तक किस किया और नई कार को अपने घर ले गई। इस अजीबो-गरीब प्रतियोगिता में विजयी होने वाली महिला का नाम दिलिनी जयासुर्या है।
दिलिनी जयासुर्या टेक्सास में रहती हैं। उन्होंने यहां Kiss a KIA प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में नियम रखा गया था कि जिस भी व्यक्ति के होंठ अंत तक गाड़ी से चिपके रहेंगे उसे ही विजयी माना जाएगा। महिला KIA Optima LX कार को लगातार 2 दिनों तक किस करती रही और कार जीत गई।

इस विचित्र प्रतियोगिता का आयोजन ऑस्टिन रेडियो स्टेशन 96.7 KISS FM ने किया, जिसमें करीब 20 लोगों ने हिस्सा लिया। सुनने में यह जितना आसान है, असल में यह प्रतियोगिता उतनी ही मुश्किल है।

प्रतियाेगियाें ने कई घंटे तक खड़े रहने के कारण छाले और कमर दर्द की शिकायत की। ज्यादातर लोगों ने प्रतियोगिता के दौरान अपनी आंखों को बंद रखा, तो कुछ लोग जमीन पर लेट गए।

0 Response to "लड़की ने 50 घंटे 'KISS' किये और जीत ली नई कार contest winner"

Post a Comment

Thanks for your valuable feedback.... We will review wait 1 to 2 week 🙏✅

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 1

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel