अधिक पानी पीने के फायदे नियम Water health benefits
वैसे तो जब हमें प्यास लगती
है, हम तभी पानी पीते हैं। किंतु क्या आप जानते हैं कि पानी शरीर के लिए अधिक
फायदेमंद है। ज्यादातर लोग सर्दियों की उपेक्षा गर्मियों में अधिक पानी पीते हैं।
परन्तु हमें ज्यादा पानी पीना चाहिए चाहे गर्मी हो या सर्दी। अधिक मात्रा में पानी
पीने से हैं बहुत से रोगों से मुक्ति मिलती है जैसे कि मोटापा कम करना, स्किन
चमकना आदि। हम आपको बताने जा रहे हैं कि अधिक मात्रा में पानी पीने के फायदे और नियम
pani pine ke niyam health benefits
- सुबह उठने के तुरंत बाद खाली पेट एक गिलास पानी तो जरुर पीना चाहिए। सुबह पानी पीने से हमारा पेट साफ हो जाता है। जिससे कब्ज से हमेशा के लिए छुटकारा मिलता है।
- ज्यादातर लोगों की हड्डी के जोड़ों और मांसपेशियों में बहुत दर्द रहता है। जोड़ों में दर्द को दूर करने के लिए अधिक मात्रा में पानी पीना अमृत के सामान है। पानी हमारी मांसपेशियों को लचकीला बनाता है। जिससे हमें दर्द से छुटकारा मिलता है।
- शरीर में टोक्सिन के कारण त्वचा(skin) पर काले धब्बे से हो जाते हैं। इन टोक्सिन को हटाने में हमें अधिक पानी पीना चाहिए जिससे हमारी स्किन चमक जाती है। अगर चेहरे पर मुहांसे ज्यादा हों तो हमें अधिक पानी पीना चाहिए।
- हमें वजन घटाने(weight loss) के लिए ज्यादा मात्रा में पानी पीना चाहिए क्योंकि पानी में कैलोरी की मात्रा न के बराबर होती है। अधिक पानी पीने से हमारी भूख कम हो जाती है जिससे हम ज्यादा मात्रा में खाना नहीं खा पाते। और वजन कम होने लगता है। कभी भी भोजन के साथ पानी नहीं पीना चाहिए।
- जो लोग ऑफिस में अपना कार्य करते हैं वे लोग अपने काम के कारण पानी पीना भूल जाते हैं। पानी न पीने की वजह से वे अपना मन काम में नहीं लगा पाते क्योंकि वे थकावट महसूस करते हैं। हमारे मस्तिष्क को 90% पानी की आवश्कता होती है। अधिक मात्रा में पानी पीने से हमारे मन की एकाग्र शक्ति बढ़ती हैं।
- पानी शरीर में फ्लू और अन्य बीमारियों के उपचार में मदद करता है। पानी गुर्दे की पथरी और दिल का दौरा पड़ने से भी हमें बचाता है। सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पीने से पेट और सांस संबंधी रोगों से राहत मिलती है।
0 Response to "अधिक पानी पीने के फायदे नियम Water health benefits"
Post a comment