28 नवम्बर दिन मंगलवार का राशिफल किस्मत चमकाने वाले हैं हनुमान जी


(ला, ली, लू, ले ,लो , चे, चो ,अ, कू) Aaj ka rashifal kal kya hoga today Horoscope hindi 
🐏 मेष:- आज आपका मन व्यथित रहेगा।मित्रों से मुलाकात होने की सम्भावना है।व्यापार में उतार चढ़ाव बना रहेगा। भूमि वाहन व मकान में आज निवेश बिल्कुल न करें।

सुझाव:- आज आप बजरंगबाण का पाठ करें लाभ होगा।
राशिरत्न:-मूँगा
शुभ रंग:- गुलाबी।

(वा, वी, वि, वू , वे ,वो ,ई ,उ, ए ओ)
🐮वृष:- आज स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियाँ दूर होंगी।पारिवारिक स्थितियां अनुकूल रहेंगी। व्यापार में उन्नति होगी। विदेश यात्रा के योग बन सकते है। यश कीर्ति में वृद्धि होगी।

सुझाव:- आज आप हनुमान जी को गेंदे के पुष्प से बनी माला अर्पण करें लाभ होगा।
राशिरत्न:-हीरा, ओपल
शुभ रंग :- कत्थई।

(का,की कु, के, को हा, घ ,छ, )
👫 मिथुन:- आज आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।घर में कोई मांगलिक कार्य होने की सम्भावना बन रही है। आपको सन्तान की प्राप्ति संभव है। व्यक्ति वशेष से लाबग मिलेगा।

सुझाव:- आज आप मयूर का दर्शन करें लाभ होगा।
राशिरत्न:-मिथुन
शुभ रंग – नीला।

(डा, डी, डू, डे, डो, हे, हो,हू ,ही)
🦀 कर्क:-आज आपके सोचे हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं।आर्थिक लाभ होने की सम्भावना है।शैक्षिक प्रतियोगिता आपके लिए सफल साबित होगी। नए रोजगार का लक्ष्य प्राप्त होगा। निराशा दूर होगी।

सुझाव:- आज आप भोलेनाथ का स्मरण कर कार्य आरम्भ करें लाभ होगा।
राशिरत्न:-मोती
शुभ रंग – चॉकलेटी।

(मा, मी मू, मे, मो, टा, टि, टू, टै)
🐯सिंह:- आज आपका दिन अत्यंत मंगलकारी है।यात्रा से लाभ होने की सम्भावना है।व्यापार में चौगुने लाभ का योग बन रहा है। जीवन साथी का स्वास्थ्य प्रभावित रहा सकता है। वाहन से सावधन रहें।मित्रों से सहयोग मिलेगा।

सुझाव:- आज आप घर पर बनी खीर देवालय मे अर्पण करें लाभ होगा।
राशिरत्न:-माणिक्य
शुभ रंग – फिरोजी।

( पा, पि, पू, पे, पो ष, म्, ठ टो)
🙋🏻कन्या:- आज आपके घर कोई अतिथि आ सकता है।आपके व्यवसाय में प्रगति होने की सम्भावना बन रही है ।न्यायिक कार्यों में अनुकूल परिणाम मिलेंगे व्यापार आज थोड़ा मन्द गति से चलने की उम्मीद है।

सुझाव:-आज आप हरे फल का दान करें लाभ होगा।
राशिरत्न:-पन्ना
शुभ रंग – लाल।

(रे, रो, रा, री, ता, ती, तू, ते)
⚖तुला:- आज आपको मनोरंजन के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा।व्यापार में प्रगति मिलेगी, स्वजनों का सहयोग मिलेगा। सुदूर यात्रा के योग बन रहे हैं।घर मे अतिथियों का आगमन होगा।

सुझाव:- आज आप किसी गरीब व्यक्ति को वस्त्र दान करें लाभ होगा।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल
शुभ रंग – हल्का पीला।

(ना ,नी, नू ,ने ,नो ,तो, या ,यी ,यू)
🦂वृश्चिक:- आज आपके व्यवहार कुशलता से लोग प्रभावित हो सकते हैं।किसी को कटु वचन न कहें।व्यक्ति विशेष से धनार्जन हो सकता है। व्यापार से आज आपको निश्चित ही लाभ मिलेगा। यात्रा से धनहानि हो सकती है।

सुझाव:- आज आप लाल टीका लगाकर घर से बाहर जाएं लाभ होगा।
राशिरत्न:-मूँगा
शुभ रंग – श्वेत।

(ये,यो,भा, भी,भू, भे, ध, फ,ढ)

🎏धनु:- आज आपके आत्मसम्मान में वृद्धि होगी।आपके कार्यक्षेत्र में आपको प्रगति मिलेगी। सज्जनों से मुलाकात होगी। जिससे सकारात्मक ऊर्जा से मन प्रसन्न रहेगा। माता पिता के सहयोग से व्यापार में लाभ मिलेगा। यात्रा से स्वास्थ्य प्रभावित रहा सकता है।

सुझाव:- आज आप माँ भगवती को सुगन्धित पुष्प अर्पण करें लाभ होगा।
राशिरत्न:-पुखराज
शुभ रंग – सुनहला।

(भे, जा,जी, जू जे जो खी, खू,खे, खो,गा, गी)
🐊मकर:- आज आप अत्यधिक व्यस्त रहेंगे।आपका आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है इसलिए अत्यधिक खर्च से बचें।अपने व्यवहार में रूखापन न आने दें । पारिवारिक सहयोग से आपकी समस्या का समाधान संभव है।

सुझाव:- आज आप सफेद तिल का दान करें लाभ होगा।
राशिरत्न:-नीलम
शुभ रंग:- बैगनी।

🏺कुम्भ:- आज समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। लोग आपके कार्यों की सराहना करेंगे।व्यापारिक योजनाएं आज अपने मूर्त रूप में परिणित हो सकती है। विद्यालय संबंधित कार्यों में लाभ मिलेगा। घर में नव निर्माण के योग बन रहे है।

सुझाव:- आज आप देवालय में नारियल अर्पण करें लाभ होगा।
राशिरत्न:-नीलम
शुभ रंग- केसरिया।

(दी,दू,थ, झ, दे ,दो,चा, ची )
🐬मीन:- आज धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ सकती है।व्यापार मेंअचानक धनलाभ होने की सम्भावना बन रही है।भाइओं के सहयोग से आज निश्चिततः लाभ के अवसर आयेगा। जीवन साथी का पुराषयोग मिलेगा।सन्तान सुख की प्राप्ति होगी।

सुझाव:- आज आप माँ संतोषी की आराधना करें लाभ होगा।
राशिरत्न:-पुखराज
शुभ रंग – आसमानी।

।।आज के दिन का विशेष महत्व।।

1आज मार्गशीर्ष माह शुक्लपक्ष चतुर्थी तिथि है।
2 आज वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है।

।।प्रेरणा दाई चौपाई।।

सम जम नियम फूल फल ग्याना।
हरि पद रति रस बेद बखाना।।

अर्थ:- गोस्वामी तुलसीदास जी वर्णन करते है कि सम यम नियम ही पुष्प के समान जीव को सुगन्धित करते है,और यही फूल जब फल के रूप में परिणित होता है तो वही ज्ञान कहलाता है। और श्री हरि के चरणों में प्रीति ही समस्त वेदों का रस है ऐसा वेदों ने गया है।अस्तु वेदों को अपने दैनिक जीवन मे स्थान दें ये सर्व सिध्दि देने में समर्थवान हैं।

।।वास्तु टिप।।

जिसघर में सम्पूर्ण परिवार वैष्णव दीक्षित होता है उस घर मे कभी वास्तुदोष नही होता व प्रभू की कृपा बनी रहती है।

0 Response to "28 नवम्बर दिन मंगलवार का राशिफल किस्मत चमकाने वाले हैं हनुमान जी "

Post a Comment

Thanks for your valuable feedback.... We will review wait 1 to 2 week 🙏✅

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 1

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel