पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और विधायक गीता रोड एक्सीडेंट
पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और विधायक गीता कोड़ा शनिवार की दोपहर एक रोड एक्सीडेंट में बाल-बाल गच गए। रांची से चाईबासा जाते समय दोपहर 12 बजे के आसपास उनकी एसयूवी गाड़ी का टायर ब्लास्ट कर गया। हादसे के बाद गाड़ी सड़क से सटे गड्ढे में गिर गई।
राज्य सरकार पर घटिया गाड़ी देने का आरोप...
राज्य सरकार पर घटिया गाड़ी देने का आरोप...
- - हादसे के बाद उनकी सुरक्षा में तैनात जवानों ने दोनों को गाड़ी से निकाला। दोनों को हल्की चोटें आई हैं लेकिन सभी लोग सही सलामत हैं। इनके साथ दोनों बेटी भी थी।
- - घटना के बाद मधु कोड़ा ने राज्य सरकार पर घटिया गाड़ी देने का आरोप लगाया है। हादसे के बाद मधु कोड़ा के समर्थकों में राज्य सरकार के प्रति आक्रोश है।
- - मधु कोड़ा मझगांव विधानसभा क्षेत्र में चल रहे फुटबॉल प्रतियोगिता में बतौर चीफ गेस्ट शामिल होने जा रहे थे। इसी बीच एनएच 75 पर चक्रधरपुर के कंरजो के पास यह हादसा हो गया।
- - अगर यह एक्सीडेंट घाटी में होता तो खाड़ी सीधे खाई में गिर जाती और बचना भी मुश्किल होता। घटना के बाद पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी से मधु कोड़ा को सपरिवार घर तक पहुंचाया गया।
0 Response to "पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और विधायक गीता रोड एक्सीडेंट"
Post a comment