स्वतंत्रता दिवस: स्कूल से घर लौट रही 8वीं की छात्रा का यौन उत्पीड़न, केस दर्ज


चंडीगढ़, अपने स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होकर घर लौट रही एक आठवीं की छात्रा के साथ मंगलवार को चंडीगढ़ के एक उद्यान में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया

पुलिस ने यह जानकारी दी। घटना आज सुबह शहर के मध्य में स्थित चिल्ड्रन्स ट्रैफिक पार्क की है। उप निरीक्षक कुलदीप ने बताया कि लगभग 40 वर्षीय आरोपी 12 साल की लड़की को जबरदस्ती उद्यान में ले गया, जहां उसने लड़की का यौन उत्पीड़न किया और फिर वह फरार हो गया।

 उन्होंने बताया कि पीडि़त लड़की सरकारी स्कूल में आठवीं कक्षा की छात्रा है। उसे मेडिकल जांच के लिए सेक्टर 16 के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। मामला दर्ज कर लिया गया है।

0 Response to "स्वतंत्रता दिवस: स्कूल से घर लौट रही 8वीं की छात्रा का यौन उत्पीड़न, केस दर्ज "

Post a Comment

Thanks for your valuable feedback.... We will review wait 1 to 2 week 🙏✅

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 1

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel