कैरियर डुबो देगी आदतें | 10 good habits in hindi and english


आज ये सब जानलेना जरुरी है  सुबह की अच्छी आदतें विद्यार्थियों के लिए अच्छी आदतें हिंदी में अच्छी आदतें सफल जीवन के लिए अच्छी आदतें सफल व्यक्ति की दिनचर्या कामयाब लोगों की पहचान किसी सफल व्यक्ति की जीवनी कामयाब लोगों की बातेंस्वयं को बेहतर बनाने के प्रयास में कुछ ग़लतियां आपके कॅरिअर के लिए नुक़सानदेह हैं। इनसे बचें...

10 good habits in hindi and english


ज़्यादा का भरोसा दिलाना- लोग ख़ुद को बेहतर साबित करने की जुगत में क्षमता से अधिक कार्य ले लेते हैं। ऐसे में जब बार-बार वे असफल होते हैं, तो उन्हें अविश्वसनीय का तमगा मिलता है जो पदोन्नति व वेतन-वृद्धि के समय नुक़सान पहुंचाता है। इसलिए क्षमतानुसार उतना ही कार्य लें, जिसेे समय पर पूरा कर पाएं। 
 
पैसों के पीछे की दौड़- पैसों के लालच में बार-बार नौकरी बदलना भी प्रोफेशनल लाइफ़ को नुक़सान पहुंचाता है। रेज़्यूमे में इसका विवरण देखते ही नई नौकरी का साक्षात्कारकर्ता भी आपको उन लालचियों में शामिल कर लेता है, जो कभी भी पैसों के लिए नौकरी छोड़ संस्था को मुश्किल में डाल सकते हैं। 
 
सख़्ती हर समय- यदि आप उच्च अधिकारी हैं, तो प्रत्येक समय अपने कनिष्ठ कर्मचारियों पर सख़्ती करने से बचें। इससे कार्य का बेहतर माहौल बना पाना व टीम के रूप में कार्य करना मुश्किल होता है। 
 
काम को लेकर परेशान रहना- स्वयं को कम आंकने और कार्य करने से डरते रहने से सिर्फ़ वक़्त की बर्बादी होती है। इसकी जगह पूरा समय कार्य को दिया जाए तो ध्यान भी नहीं भटकेगा और अधिकांश कार्य पूरा हो जाएगा जीवन में मार्गदर्शन और परामर्श शिक्षा को केवल ज्ञान प्रदान करने का ही माध्यम न मानकर, उसे सर्वागीण विकास के साधन के रूप में देखा जाता है, तब यह स्पष्ट है कि मार्गदर्शन और परामर्श इसके प्रमुख अंग हैं। 

अपने भोजन का ख्याल रखें

कभी भी अत्याधिक भोजन या अत्यंत कम भोजन आपके शरीर को नुकसान पहुंचाता है। जब आप अत्याधिक भोजन करते हैं तो आपको भोजन के बाद आलस आने लगता है जिससे अगर आप विद्यार्थी हैं तो आप पढ़ाई नहीं कर पाएंगे। 

जब आप अत्यंत कम भोजन करते हैं तो आपके शरीर में ऊर्जा का आभास होगा और कमजोरी के कारण आप को चक्कर आएंगे जिस की वजह से भी आप पढ़ाई नहीं कर पाएंगे। इसलिए एक अच्छा विद्यार्थी वही कहलाता है। जो कभी भी अत्याधिक या अत्यंत कम भोजन न करते हुए सामान्य भोजन करता है।

अपने से बड़ों का सम्मान करें

दोस्तों, आजकल के बच्चे अपने परिवार-जनों शिक्षक और अपने से बड़ों का सम्मान करना भूल गए हैं। हमें इस बात को कतई नजरअंदाज नहीं करना चाहिए कि, यह सभी लोग हमसे बड़े हैं और हमारी तुलना में उनके पास अधिक अनुभव है। 

हमें हमेशा इन लोगों का सम्मान करते हुए इन लोगों से अनुभव प्राप्त करना चाहिए। एक अच्छा विद्यार्थी हमेशा अपनों से बड़ों का सम्मान करता है।

मीठी बोल बोले

एक अच्छे इंसान की पहचान उसकी बोली से की जा सकती है। अगर आप की बोली मीठी हो तो आप किसी के भी दिल में अपनी जगह बना सकते हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि आप मीठी बोली बोल कर लोगों के साथ छल कपट करें। एक अच्छा विद्यार्थी हमेशा ही मीठी बोली से लोगों के दिल में अपनी जगह बनाता है। अगर आप एक अच्छे विद्यार्थी बनना चाहते हैं तो मीठी बोली बोलना शुरू कर दें। [यहां मीठी बोली का मतलब है कि धीमा बोले और किसी को ठेस पहुंचे ऐसी बोली ना बोले]

दोस्तों, ऊपर दी गई सभी अच्छी आदतें एक विद्यार्थी को या एक इंसान को सफलता की ओर ले जाती है। इसके अलावा भी विद्यार्थियों में कुछ अच्छी आदतें होनी चाहिए। जैसे :-

18. एक अच्छा विद्यार्थी हमेशा ही नशीली चीजों से दूर रहता है 
19. एक अच्छा विद्यार्थी शारीरिक और मानसिक स्वच्छता पर विशेष ध्यान देता है 
20. एक अच्छा विद्यार्थी पर्यावरण सुधार कार्यक्रमों में हमेशा भाग लेता है

1 Response to

  1. Bahut hi sahi kaha aapne. Sbse khaas ki jo log high position pe hote hai unhe sakhti nahi krni chahiye.

    ReplyDelete

Thanks for your valuable feedback.... We will review wait 1 to 2 week 🙏✅

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 1

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel