एयरलिफ्ट मूवी देखें ऑनलाइन कमाई airlift full movie download


airlift full movie download, airlift movie trailer download, airlift movie songs, airlift movie story, airlift movie trailer dailymotion, airlift movie budget, airlift movie shooting, airlift movie akshay
First Day Box Office Airlift Collection India: - 19.2 Crores
1st Day Airlift Box Office Collection Worldwide: 19+13 Crores = 32 Crores

एयरलिफ्ट ये एक अच्छी फिल्म है। निस्संदेह फैमिली, फ्रेंड्स के साथ देख सकते हैं। एंजॉय करेंगे। लेकिन ये जबरदस्त फिल्म नहीं हो पाती। विषय ऐसा है कि होनी थी। इराक-कुवैत के बीच 1990 के सच्चे संघर्ष में फंसे भारतीय नागरिकों को देश लाने की जोखिम भरी ये कोशिश उतने भय, रोमांच, उत्साह, स्मार्ट घुमावों से नहीं गुजरती जो इस श्रेणी की फिल्मों में होते हैं। जैसे बेन एफ्लेक की "अर्गो' को लें। 2012 की ये अमेरिकी फिल्म 1979-81 की सच्ची घटना पर बनी। जब ईरान ने अमेरिकी दूतावास पर हमला कर कई बंधक बना लिए थे। फिर एक सीआईए एजेंट टोनी मेंडेज़ नकली फिल्ममेकर बनकर ईरान गया और 6 अमेरिकी डिप्लोमेट्स को छुड़ाकर लाया। फिल्म में ऐसे मोड़ हैं कि सांसें थम जाती हैं। "एयरलिफ्ट' की ताकत उसकी कहानी है पर स्क्रिप्ट उसे भुना नहीं पाती। इनामुलहक़ जैसे मंझे एक्टर अक्षय के साथ हर सीन में घबराए लगते हैं। उनकी कास्टिंग गलत है। वे डराते नहीं। सड़कों पर इराकी सैनिकों के दमन के सीन बेहद कमजोर हैं। इस मिशन में भारत सरकार, एयरफोर्स का प्रमुख योगदान था जिसे कम करके दिखाया गया है

movie एयरलिफ्ट Dir. राजा कृष्ण मेनन Genre हिस्टोरिकल, थ्रिलर stars अक्षय कुमार, निमृत कौर, कुमुद मिश्रा, इनामुलहक़, पूरब कोहली, निनाद कामत 

db rating *** 3/5

story [3.5/5] कुवैत में सफल कारोबारी है रंजीत कत्याल (अक्षय)। देश पर इराक हमला कर देता है। 1.70 लाख भारतीय फंस जाते हैं। उन्हें बचाने और भारत पहुंचाने का असंभव दिखता बीड़ा वो उठाता है। direction [3/5] फिल्म कसी हुई है। मोटे तौर पर पसंद आती है। लेकिन अद्भुत नहीं हो पाती। प्रोडक्शन वैल्यू और अभिनय में कहीं कमियां हैं। रोमांच अपेक्षा से कम है। acting [3/5] अक्षय का काम बड़ा सधा है। प्रभावित करते हैं। निमृत कुछ जगह उन्हें भी फीका कर देती हैं। निनाद-पूरब जैसे चरित्र अभिनेता अच्छे हैं। इनामुलहक़ व इराकी सैनिक बने कलाकार कुछ कमजोर हैं। music [2.5/5] संतुलित गाने हैं। ज्यादा की जरूरत नहीं पड़ती। तू भूला जिसे भावुक, मेरा नचण नूं उत्साह भरा और दिल चीज़ तुझे दे दी रोमांटिक नंबर है।

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 1

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel