इन मोबाइल ऐप की लीजिए मदद, होने लगेगी बचत


इस्तेमाल करें ये तीन उपाय, हर महीने जेब में आता रहेगा कुछ एक्स्ट्रा पैसा
खर्च की कोई सीमा नही है। सैलरी आने के बाद तो यह और भी बढ़ जाता है। लेकिन, महीना खत्म होते-होते यह आपके गणित को पूरी तरह बिगाड़ देता है। कई बार तो आप खर्च बचाने के लिए पर्सनल फाइनेंस एजडवाइजर पर भी खर्च करते हैं। ऐसे में न तो आप बचत कर पाते हैं और न ही आपको ये पता होता कि आपने महीनेभर में कितना खर्च कर दिया। यह समस्या लगभग हर व्यक्ति की है। इस समस्या से निपटने के लिए कई महत्वपूर्ण पर्सनल फाइनेंस एप हैं, जो आपके खर्च और सेविंग का ख्याल रखती हैं। वो भी फ्री में इंस्टॉल करने से। हम आपको बता रहे हैं ऐसे ही एप के बारे में, जो आपके खर्च और बचत का पूरा ख्याल रखती हैं...

इस फाइनेंशियल सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन को काफी लोग इस्तेमाल करते हैं। यह आईओएस और एंड्रॉयड दोनों ही फोन में चलता है। ये आपके अकाउंट बैलेंस की जानकारी रखता है। आपको रियल टाइम अपडेट भी देता है। प्रत्येक ट्रांजैक्शन को ऑटोमेटिकली अलग-अलग कैटेगरी में बांट देता है। आप जैसे ही तय बजट से आगे जाते हैं, ये एप आपको एलर्ट देना शुरू कर देता है। यह आपको बिल्स के बारे में भी नोटिफिकेशन देगा। इससे अपने बिल्स को समय पर जमा करने में मदद मिलेगी। इसके जरिए आप अपने सभी अकाउंट को ट्रैक कर सकते हैं। इस तरह आप पैसे को मैनेज कर पाएंगे। यह एप एंड्रॉयड और एपल यूजर्स के लिए फ्री है।

मनी लवर एक्सपेंस मैनेजर
मनी लवर एप आपके पर्सनल फाइनेंस मसलन, इनकम, कैश और खर्च की देख-रेख करता है। इसके जरिये आप आसानी से अपने खर्च की मॉनिटरिंग कर सकते हैं। इसके अलावा, आपने क्या बजट प्लान किया है या फिर आपका सेविंग प्लान क्या है, इसके बारे में यह आपको याद दिलाता रहेगा। ये एक तरह का फाइनेंशियल कैलेंडर है। अगर अपने प्लान से ज्यादा खर्च करते हैं, तो यह आपको एलर्ट करता रहता है। रिमाइंडर के लिए पिक्चर्स भी अटैच कर सकते हैं। इसके अलावा, डाटा को आसानी से बैकअप और री-स्टोर कर सकते हैं। एंड्रॉयड यूजर्स इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

इस एप का पूरा नाम 'बिल्स एंड अकाउंट मैनेजर-मनिला' है। आप इसे इसी नाम से गूगल प्ले, एप स्टोर या फिर अमेजन एप स्टोर पर सर्च कर सकते हैं। यह ऑल-इन-वन फाइनेंशियल ऑर्गेनाइजर एप है। इस एप के जरिए आप सिंगल स्क्रीन पर सभी अकाउंट की डिटेल देख सकते हैं। इस एप से आप बैंक, क्रेडिट का‌र्ड्स, ग्रुपऑन के अकाउंट जोड़ सकते हैं। एप में डॉक्यूमेंट मैनेजर टैब दिया गया है, जो आपके सभी अकांउट्स की स्टेटमेंट्स का रिकॉर्ड रखता है। इसके जरिए आपर यह भी जान सकते हैं कि आपने कितना कर्ज लिया है और आपके पास कितना पैसा बचा है। इसके अलावा, अपने आने वाले बिल्स और खर्च के बारे में भी जान सकते हैं या फिर उसे अपने हिसाब से मैनेज कर सकते हैं। इसकी मदद से आपको फिजूलखर्ची के बारे में पता चल जाएगा और उसे बंद करने से आपकी सेविंग होने लगेगी।

0 Response to "इन मोबाइल ऐप की लीजिए मदद, होने लगेगी बचत"

Post a Comment

Thanks for your valuable feedback.... We will review wait 1 to 2 week 🙏✅

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 1

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel