भूतों की सच्ची कहानियां True Ghost Story In Hindi


True Ghost Story In Hindi क्या आपको लगता है कि भूत होते हैं। हैलोवीन से लेकर चीनी घोस्ट फेस्टिवल तक भूत हमारे जीवन और संस्कृति का हिस्सा रहे हैं। हालांकि यह सच है या झूठ, इस पर हजारों सालों से विवाद रहा है। हम यहां दुनियाभर की कुछ ऐसी तस्वीरें दिखा रहे हैं, जिन्हें देखने के बाद भूत के अस्तित्व को नकारा नहीं जा सकेगा।

True Ghost Story In Hindi

1.रेहम हॉल की ब्राउन लेडी (Brown lady of raynham hall)

Brown lady of raynham hall

नोरफॉक इंग्लैंड के रेहम हॉल में 1936 में कैमरे में कैद हुए इस साये को ब्राउन लेडी कहा जाता था। इसमें भूरे रंग के बूटेदार कपड़े पहनी हुई महिला को देखा गया था। इसका नाम लेडी डोरोथी था, जो चार्ल्स टाउनशेंड नामक व्यक्ति की दूसरी पत्नी थी।
महिला को विश्वासघात करने पर सजा के रूप में घर में बंद कर दिया था। बाद में उसकी मौत हो गई थी। कई लोगों के साथ जॉर्ज पंचम ने भी कहा था कि उन्होंने एक भूरी महिला को देखा है। अंत में एक दिन उसकी तस्वीर देख कर उनके होश उड़ गए। बाद में यह तस्वीर लाइफ मैगजीन में भी प्रकाशित हुई।

2.बैचलर ग्रोव कब्रिस्तान का भूत (Ghost of bachelor grove cemetery)


ghost of bachelor grove cemetery

शिकागो का यह कब्रिस्तान अपनी कुछ अजीबोगरीब हालात के कारण बंद कर दिया गया। 1999 में घोस्ट रिसर्च सोसायटी के सदस्यों ने इस कब्रिस्तान की जांच के दौरान अपने हाइस्पीड इन्फ्रारेड कैमरे से कई तस्वीरें ली थी। जब यह फिल्म डेवलप होकर आईं तो कई लोगों के होश उड़ गए। एक तस्वीर में एक अदृश्य महिला बहुत पुराने जमाने के कपड़े पहने हुए दिखाई दी।

0 Response to "भूतों की सच्ची कहानियां True Ghost Story In Hindi "

Post a Comment

Thanks for your valuable feedback.... We will review wait 1 to 2 week 🙏✅

Iklan Atas Artikel

Iklan Tengah Artikel 1

Iklan Tengah Artikel 2

Iklan Bawah Artikel